Dumka: प्रकृति प्रेम का प्रतीक सोहराय पर्व पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dumka: Sohrai festival, a symbol of love for nature, was celebrated with great pomp in the police line.

रिपोर्टर: आगस्टीन हेम्बरम

Dumka: दुमका पुलिस मेन्स एसोसिएशन की ओर से बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में पारंपरिक आदिवासी पर्व सोहराय का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति प्रेम की झलक देखने को मिली।

पुलिस लाइन पहुंचने पर मुख्य द्वार पर ही एसडीपीओ विजय कुमार और एसडीपीओ एक्कुड डुंगडुंग का आदिवासी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। संयुक्त रूप से नायकी बाबा पटवारी मरांडी, गोडेत श्रीलाल मुर्मू, नायकी सहायक अवर निरीक्षक चेतन किस्कू और हवलदार चुंडा मुर्मू ने अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन और नृत्य करती आदिवासी युवतियों के साथ सभी अधिकारी समारोह स्थल तक पहुंचे।

एसडीपीओ विजय कुमार ने विधिवत रूप से तैयार किए गए पूजास्थल का उद्घाटन किया। इसके पश्चात नायकी बाबा पटवारी मरांडी, गोडेत श्रीलाल मुर्मू, चेतन किस्कू और चुंडा मुर्मू ने विधि-विधान के साथ पवित्र अनुष्ठान संपन्न कराया। इस दौरान पांच मुर्गी, अंडे, हड़िया (चावल से बनी पारंपरिक शराब) और अन्य प्रसाद अर्पित कर मरांग बुरू, जाहेर ऐरा सहित अन्य देवी-देवताओं से सुख-समृद्धि की कामना की गई।

पूजन के बाद सोनाली मुर्मू, मंजु सोरेन और निशा सोरेन ने लोटा पानी से सभी अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके पैर धोए। दुमका पुलिस मेन्स एसोसिएशन की ओर से सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर शाल भेंट किया गया।

इसके बाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आदिवासी युवतियों का सामूहिक नृत्य रहा। पारंपरिक वेशभूषा में सजी युवतियों ने एक साथ नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उल्लासमय बना दिया। नृत्य में पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी उत्साहपूर्वक शामिल होते नजर आए।

इस अवसर पर एसडीपीओ विजय कुमार और एसडीपीओ एक्कुड डुंगडुंग ने कहा कि सोहराय पर्व प्रकृति प्रेम का प्रतीक है, जिसे दुमका ही नहीं बल्कि पूरे संताल परगना में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। गांव से लेकर शहर तक मांदर की थाप सुनाई देती है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का यह पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है और इसे हमेशा इसी भावना के साथ मनाते रहना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रशिक्षु अमित रविदास, आकाश भारद्वाज, मेजर रामेश मंडल, सर्जन अभय सिंह, कुणाल पासवान, डेविड सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की

Jabalpur: श्मशान घाट में दहकती चिता पर लेटकर युवक ने दी जान, इलाके में सनसनी

Report: Somnath mishra Jabalpur (सिहोरा): सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र से एक

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर

Hockey में उभरा मध्यप्रदेश, बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत पदक

Hockey: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से हीट

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भीषण गर्मी की दस्तक,

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार