,

Mahakumbh 16 वां दिन: भारी भीड़ के कारण कई किमी. लगा जाम, अलर्ट पर प्रशासन

Due to the huge crowd in Maha Kumbh, there was a traffic jam of several kilometers

अब तक 17 करोड़ ने अधिक श्रद्धालु लगा चुके संगम में डुबकी

आज महाकुंभ का 16वां दिन है। दोपहर 2 बजे तक 2.39 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक कुल 17.15 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा पर जोर

मौनी अमावस्या से एक दिन पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रातभर सभी विभागों के अधिकारियों ने कई बैठकें कीं। इन बैठकों में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने इन मुद्दों का समाधान निकालने के लिए गहन विचार-विमर्श किया।

इमरजेंसी मीटिंग और हाई अलर्ट

आज सुबह ADG जोन भानु भास्कर और कमिश्नर ने सभी विभागों के अधिकारियों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। इसमें DM, CRPF, ITBP, पुलिस, रेलवे आदि विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सड़कें और गलियां भरी हुईं, श्रद्धालुओं को पैदल चलना पड़ रहा

वर्तमान में स्थिति यह है कि सड़कें और गलियां पूरी तरह से भर चुकी हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि पार्किंग या स्टेशन से संगम तक पैदल चलना पड़ रहा है। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रास्ते रोक दिए हैं, जिसके कारण श्रद्धालुओं को 20 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। कई स्थानों पर भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी है। संगम से 15 किलोमीटर तक का क्षेत्र पूरी तरह से जाम है।

AI कैमरों से निगरानी, DM की अपील

मेला क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कैमरों के जरिए कड़ी निगरानी की जा रही है। DM ने प्रयागराज के निवासियों से अपील की है कि वे मेला क्षेत्र में कार से न आएं। यदि संभव हो तो पैदल या बाइक से आएं, ताकि देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को यातायात जाम का सामना न करना पड़े। इस बड़े आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन और सुरक्षा बलों ने पूरी तैयारी की है, लेकिन श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण चुनौतियां बनी हुई हैं।

ये भी पढ़िए:कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

29 मार्च 2025 का राशिफल, कैसे रहेगा आपका दिन जानिए

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…