डॉ. ए.के. द्विवेदी, हिमाचल प्रदेश के सोलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में “एनीमिया इन प्रेगनेंसी” पर देंगे व्याख्यान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

इंदौर | इंदौर के सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और श्री गुजराती समाज द्वारा संचालित एस.के.आर.पी. गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, इंदौर के प्रोफेसर तथा फिजियोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ए.के. द्विवेदी को हिमाचल प्रदेश के सोलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में विशेष व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया है।

यह कंटिन्यू मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) कार्यक्रम 15 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में 16 दिसंबर को “एनीमिया इन प्रेगनेंसी” विषय पर डॉ. द्विवेदी का व्याख्यान रखा गया है, जिसमें वे मुख्य वक्ता (Keynote Speaker) के रूप में संबोधित करेंगे।

जानकारी अनुसार, 16 दिसंबर—जो कि डॉ. द्विवेदी का जन्मदिन भी है—को सोलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सोलन (हिमाचल प्रदेश) द्वारा आयोजित इस सीएमई में उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम मुख्यतः ऑब्स्टेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजी विभाग के चिकित्सा शिक्षकों हेतु आयोजित किया जा रहा है। सोलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला से एफिलिएटेड है।

डॉ. द्विवेदी लगभग 27 वर्षों से एनीमिया विषय पर निरंतर जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने एनीमिया जागरूकता रथ, जन-सेमिनार, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श तथा भारतीय खानपान आधारित पोषण मॉडल—विशेषकर गुड़-चना—के माध्यम से हजारों लोगों को जागरूक किया है। वे सामान्य भारतीय आहार से प्राकृतिक रूप से हीमोग्लोबिन बढ़ाने, एनीमिया के कारण, लक्षण, हानियाँ और रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल और प्रभावी भाषा में समझाते हैं।

स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के इन उत्कृष्ट कार्यों के लिए देश की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इंदौर प्रवास के दौरान दो बार डॉ. ए.के. द्विवेदी से मिलकर उनके कार्यों की प्रशंसा कर चुकी हैं।

डॉ. द्विवेदी वर्तमान में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली (मालवा प्रांत) के प्रांत संयोजक – शिक्षा एवं स्वास्थ्य के रूप में कार्यरत हैं। वे वैज्ञानिक सलाहकार मंडल सदस्य, सीसीआरएच, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार तथा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के कार्य परिषद सदस्य भी हैं। इसके अलावा वे होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं इंडियन होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के आजीवन सदस्य तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी हैं।

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र

Balod में एनएच-30 पर आरटीओ उड़नदस्ता टीम की अवैध वसूली का मामला

Report by: Rajesh Sahu Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद अगर आप नेशनल हाईवे-30

Balod Road Accident: बालोद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक