,

Morena: पैक्स कर्मचारियों का हल्लाबोल, 4 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; 25 मार्च तक का अल्टीमेटम

- Advertisement -
Ad imageAd image
Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena मध्य प्रदेश पैक्स (PAX) सहकारिता कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को संघ के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 25 मार्च 2026 तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेश भर के हजारों कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Morena बिना वेतन काम करने को मजबूर कर्मचारी

सहकारी संस्था कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीएस चौहान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारियों ने अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने बताया कि मुरैना जिले की लगभग 89 संस्थाओं में कार्यरत अधिकांश कर्मचारियों को पिछले 6 महीने से लेकर एक साल तक का वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार उन्हें वेतन देने के बजाय जबरन ‘कमीशन बेस’ पर काम करने के लिए मजबूर कर रही है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

Morena प्रमुख 4 सूत्रीय मांगें और अल्टीमेटम

ज्ञापन में कर्मचारियों ने मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगों को रेखांकित किया है:

  1. बढ़ा हुआ वेतन: वर्ष 2023 में घोषित कलेक्टर दर से अतिरिक्त बढ़ा हुआ वेतन प्रतिमाह दिया जाए।
  2. नियमितीकरण: कनिष्ठ विक्रेताओं को नियमित विक्रेता का दर्जा दिया जाए।
  3. भर्ती प्रक्रिया: मुरैना जिले की संस्थाओं में 60 प्रतिशत रिक्त पदों पर भर्ती सुनिश्चित हो।
  4. बकाया भुगतान: पिछले कई महीनों से लंबित वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए।

Morena 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की धमकी

कर्मचारी संघ ने सरकार को 25 मार्च तक का समय दिया है। संघ के नेताओं ने दोटूक शब्दों में कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 1 अप्रैल 2026 से मध्य प्रदेश के सभी 55 हजार पैक्स कर्मचारी काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इससे न केवल सहकारी संस्थाओं का कामकाज ठप होगा, बल्कि किसानों को मिलने वाली खाद-बीज और अन्य सुविधाओं पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

Read this: amtara: NH-419 पर बना नया पुल उद्घाटन से पहले ही दरका, ग्रामीणों ने बताया ‘मौत का जाल’

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को