संभल में गोवर्धन पर्व पर जिलाधिकारी ने की गौ पूजा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
District Magistrate performed cow worship on Govardhan festival in Sambhal.

संभल। जनपद संभल में गोवर्धन पर्व पर श्रद्धा और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिया एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट गुरुवार को विकास खंड बहजोई की ग्राम पंचायत घासीपुर स्थित गौ आश्रय स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक गौ पूजा की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. पैसिया ने गौ सेवा और संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और कृषि जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का दायित्व है कि वह गौवंश की सेवा और सुरक्षा में सहयोग करे।

पूजा के दौरान जिलाधिकारी और सीडीओ ने गोवंश को गुड़ खिलाया और आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आश्रय स्थल में स्वच्छता, चारा-पानी और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था बेहतर की जाए ताकि किसी भी गोवंश को परेशानी न हो।

गौ पूजा के इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी