,

फेसबुक पोस्ट पर शुरू हुआ विवाद, दोस्त ने दोस्त की गला रेतकर कर दी हत्या

BY: Yoganand Shrivastva

भीलवाड़ा (राजस्थान): सोशल मीडिया पर हुई बहस ने एक दोस्त की जान ले ली। भीलवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के ओमनगर में शनिवार देर रात हुई इस वारदात ने इलाके को दहला दिया। फेसबुक पर की गई एक पोस्ट को लेकर दो दोस्तों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक ने दूसरे की बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान कमलेश सुथार के रूप में हुई है, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था। आरोपी रणवीर सिसोदिया भी ओमनगर का ही रहने वाला है और दोनों के बीच लंबे समय से दोस्ती थी।

सोशल मीडिया पर धमकी से बढ़ा विवाद

जांच में सामने आया कि फेसबुक पर डाली गई एक पोस्ट को लेकर दोनों के बीच बहस छिड़ गई थी। इसी बहस के दौरान रणवीर ने कमलेश को सोशल मीडिया पर धमकी दी थी। गुस्से में कमलेश शनिवार देर रात रणवीर के घर पहुंच गया, जहां दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया। झगड़े के दौरान रणवीर ने चाकू से कमलेश का गला रेत दिया।

मौके पर मचा हड़कंप

गंभीर रूप से घायल कमलेश को तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, झगड़े में आरोपी रणवीर के सिर पर भी चोट आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उस पर निगरानी रखी जा रही है।

अस्पताल के बाहर जुटी भीड़

हत्या की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। फिलहाल, मृतक के शव का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। सदर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…