रिपोर्ट- अंकुर कपूर
DigitalIndia : चंडीगढ़, हरियाणा सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए भवन नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, समय की बचत होगी और नागरिकों को सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था के लागू होने से पारदर्शिता बढ़ेगी, लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और प्रक्रिया में लगने वाला समय भी कम होगा। साथ ही उन्होंने तय समय सीमा में काम पूरा करने और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

DigitalIndia : बैठक में लिए गए अहम फैसले
मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने शुक्रवार को सचिवालय में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान अर्बन चैलेंज फंड और अन्य शहरी विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
DigitalIndia : वेस्ट वाटर के पुनः उपयोग पर जोर
बैठक में मुख्यमंत्री ने शहरों में वेस्ट वाटर के पुनः उपयोग (रीयूज) को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से निकलने वाले पानी का उपयोग, पार्कों की सिंचाई
उद्योगों में, कृषि कार्यों में किया जाए। इसके लिए पाइपलाइन और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर जोर दिया गया।
DigitalIndia : सीवरेज सिस्टम का होगा विस्तृत आकलन
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में मौजूदा सीवरेज सिस्टम का पूरा डेटा तैयार किया जाए।
उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में जनसंख्या तेजी से बढ़ी है, ऐसे में भविष्य की जरूरतों के हिसाब से नई योजना बनाना जरूरी है।
DigitalIndia : विकास कार्यों में देरी पर सख्ती
सीएम ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
टेंडर के बाद काम लंबित न रहे
समय सीमा में कार्य पूरा हो
जरूरत पड़ने पर अधिक संसाधन लगाए जाएं
DigitalIndia : सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर अपडेट
अधिकारियों ने बताया कि 16,000 किमी सड़कों की GIS मैपिंग पूरी हो चुकी है
‘म्हारी सड़क’ ऐप के जरिए शिकायतों का समाधान किया जा रहा है
इसके अलावा: 1,144 सड़कों का निर्माण (₹510.34 करोड़)
1,083 सड़कों का पुनर्निर्माण (591.51 किमी, ₹594.91 करोड़)
49 सड़कों का पैचवर्क (₹10.33 करोड़)
मुख्यमंत्री ने सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
DigitalIndia : सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है और सभी प्रोजेक्ट्स को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।





