,

धनबाद: साहिल उर्फ सूर्या की हत्या का खुलासा, आरोपी अभिषेक कुमार रजक गिरफ्तार

Dhanbad: Sahil alias Surya's murder revealed, accused Abhishek Kumar Rajak arrested

धनबाद, झारखंड।
धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर पर 21 जून की रात हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस घटना में घायल हुए युवक साहिल उर्फ सूर्या की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अब पुलिस ने हत्या के आरोपी 20 वर्षीय अभिषेक कुमार रजक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का कारण बना पुराना विवाद

घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने बताया कि कुछ दिन पहले अभिषेक और साहिल उर्फ सूर्या के बीच कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर अभिषेक ने बदला लेने की ठान ली और मौक़े की तलाश में जुटा रहा। 21 जून की रात जैसे ही मौका मिला, उसने स्टेशन के दक्षिणी छोर पर चाकू से साहिल पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल साहिल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं सके।

साहिल का भाई भी हुआ था घायल

इस हमले में साहिल के भाई को भी चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक मोड़ थाना में मामला दर्ज कर एक विशेष जांच टीम गठित की गई थी।

तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे धरदबोचा। पूछताछ में आरोपी अभिषेक कुमार रजक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और हत्या की पूरी योजना का खुलासा किया है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

डीएसपी नौशाद आलम ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर पुलिस की कड़ी नजर है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही