,

धमतरी पुलिस की कार्रवाई: अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

Dhamtari Police action: Inter-district bike thief gang exposed

रिपोर्ट- वैभव चौधरी

धमतरी – जिले में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि 17 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं।

एयू बैंक के पास हुई बाइक चोरी से खुला मामला

धमतरी शहर में बीते कुछ दिनों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। इसी कड़ी में धमतरी के एयू बैंक के पास बाइक चोरी की घटना हुई, जिसकी शिकायत वाहन मालिक उत्तम तिवारी ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर कोंडागांव जिले के निवासी कश्यप पटेल को हिरासत में लिया गया।

17 बाइक चोरी की बात स्वीकार, दो और आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में कश्यप पटेल ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने धमतरी जिले में चार अलग-अलग स्थानों सहित कांकेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 17 मोटरसाइकिलें चोरी की हैं।

कश्यप ने यह भी बताया कि चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कोंडागांव निवासी विल्लू कोर्राम और गणेश कुमार भारद्वाज को बेच दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस ने की जब्ती, गिरोह पर सख्त निगरानी

फिलहाल पुलिस ने चोरी की सभी 17 मोटरसाइकिल जब्त कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश भी की जा रही है

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक