पर्यावरण का संदेश लेकर साइकिल से अयोध्या निकले डिप्टी सेक्रेटरी राजेश कुमार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Deputy Secretary Rajesh Kumar cycled to Ayodhya with an environmental message.

जनपद बुलंदशहर में गुरुवार को मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया के डिप्टी सेक्रेटरी राजेश कुमार का भव्य स्वागत किया गया। वे दिल्ली से साइकिल यात्रा पर निकले हैं और अयोध्या में होने वाले भव्य दीपोत्सव में शामिल होंगे। राजेश कुमार पिछले तीन वर्षों से लगातार साइकिल के माध्यम से अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होते आ रहे हैं। उनका उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का संदेश फैलाना है।

हर साल साइकिल से करते हैं अयोध्या की यात्रा

राजेश कुमार ने बताया कि वे वर्ष 2023 से हर साल साइकिल के जरिए अयोध्या की यात्रा करते हैं। इस बार भी वे दिल्ली से दीप लेकर निकले हैं और लगभग 180 किलोमीटर प्रतिदिन की दूरी तय कर रहे हैं। यात्रा के दौरान जिन-जिन स्थानों से वे गुजर रहे हैं, वहां लोगों द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है। बुलंदशहर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश

राजेश कुमार का कहना है कि साइकिल चलाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर साल प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर दीपोत्सव का आयोजन करते हैं, ऐसे में हम सभी का भी कर्तव्य है कि अपने दीपों से उस महोत्सव में योगदान दें।

राजेश कुमार ने बताया कि अयोध्या पहुंचने तक वे जगह-जगह लोगों को स्वच्छता, हरियाली और प्रदूषण नियंत्रण का संदेश देंगे, ताकि दीपोत्सव सिर्फ उजाले का नहीं बल्कि स्वच्छ और हरित भारत का प्रतीक बने।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी