देवरिया: रात में उड़ते ड्रोन कैमरे से ग्रामीणों में दहशत, चोरी की आशंका से घिरे लोग ?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Deoria: Drone cameras flying at night create panic among villagers, are closed houses the target of thieves?

रिपोर्ट- सोनू द्विवेदी, एडिट- विजय नंदन

देवरिया। ज़िले के शहर से लेकर गांव तक रात के समय रहस्यमयी तरीके से उड़ते ड्रोन कैमरे ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के कई इलाकों में दो दिनों से लगातार रात 9 से 10 बजे के बीच आसमान में ड्रोन दिखाई दे रहा है।

रुद्रपुर के काशीपुरम कॉलोनी, अम्मा, महीगंज, मरकरी और गौरीबाजार के आसपास के गांवों में लोगों ने ड्रोन घूमते हुए देखा। अचानक आसमान में उड़ते इस ड्रोन को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग एक-दूसरे को फोन करके जानकारी साझा करने लगे और तुरंत प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ड्रोन कैमरे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

ग्रामीणों का कहना है कि यह ड्रोन कहीं बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी या किसी बड़ी वारदात की साजिश तो नहीं रच रहा। इसी शक से लोग गहरी दहशत में हैं और रातभर एक-दूसरे से संपर्क बनाए हुए हैं।

हालांकि अभी तक प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

ग्रामीणों ने उड़ते ड्रोन कैमरे के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया है, जिससे इलाके में अफवाहें भी फैलने लगी हैं।

शरारती तत्वों की साजिश तो नहीं ?

शरारती तत्वों की साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अभी तक प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ये ड्रोन किसके हैं और किस मकसद से उड़ाए जा रहे हैं।

ऐसे मामलों में अक्सर तीन संभावनाएँ मानी जाती हैं:

  1. शरारती तत्व या अपराधी – कोई समूह या व्यक्ति इलाके में दहशत फैलाने या घरों की रेकी (सर्वे) करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर सकता है।
  2. गैरकानूनी निगरानी / चोरी की साजिश – बंद मकानों, दुकानों या खेतों की जानकारी जुटाकर अपराध की योजना बनाने के लिए ड्रोन उड़ाया जा सकता है।
  3. निर्दोष कारण – कभी-कभी बिना अनुमति वाले शौकिया ड्रोन उड़ाने वाले लोग भी ऐसा कर देते हैं।

पुलिस आमतौर पर ऐसे मामलों में ड्रोन के उड़ान रिकॉर्ड, कैमरा फुटेज, और स्थानीय सीसीटीवी की मदद से ड्रोन के ऑपरेटर तक पहुँचने की कोशिश करती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Drug Trafficking: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28.621 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Drug Trafficking: एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई Drug

Elephant Attack: कोरबा में हाथी का हमला, धान मंडी प्रभारी को कुचलकर मार डाला

Elephant Attack: रात में धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी पर

Kailram में नशा-मुक्त फाग, युवाओं ने पेश की भाईचारे और उत्सव की मिसाल

Kailram: हरियाणा के कलायत के कैलराम गांव में इस बार फाग का

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ टॉप 10 न्यूज़ 1. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से फूलो

MP: Top 10

MP: MP Top 10 News: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP

Horoscope: 05-03-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन Horoscope:

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के