दिल्ली में सर्दी और प्रदूषण की दोहरी मार: आनंद विहार और अक्षरधाम में AQI 400 पार, कई इलाकों में दिखा कोहरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। अक्टूबर के आख़िरी हफ्ते से तापमान लगातार गिर रहा है और कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। यह बदलाव सर्दी के आगमन का संकेत दे रहा है। वहीं, वायु प्रदूषण की समस्या अभी भी बरकरार है।

सर्दी की दस्तक, हवा में धुंध का असर

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से करीब 4.6 डिग्री कम है। गुरुवार को हल्के कोहरे और ठंडी हवाओं की संभावना जताई गई है।आईएमडी ने बताया कि शाम के समय आर्द्रता का स्तर 79% तक पहुंच गया, जिससे हवा और भारी महसूस हो रही है। अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात में हल्की धुंध और गिरते तापमान का दौर जारी रहेगा।

सांसों पर भारी होती जहरीली हवा

राजधानी में प्रदूषण का स्तर बुधवार की तुलना में गुरुवार को और बढ़ गया। सरकारी एजेंसियां प्रदूषण कम करने के लिए पानी का छिड़काव, निर्माण कार्यों पर रोक और वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी कर रही हैं। लोगों से रेड लाइट पर इंजन बंद रखने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक उपयोग करने की अपील की गई है।हालांकि, सरकार द्वारा आर्टिफिशियल रेन (कृत्रिम वर्षा) की योजना इस बार भी सफल नहीं हो सकी, जिससे प्रदूषण से राहत नहीं मिल पाई।

AQI पहुंचा ‘गंभीर’ स्तर पर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आनंद विहार और अक्षरधाम में AQI 409 दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।वहीं, इंडिया गेट के आसपास का एक्यूआई 319 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।

दिल्ली के प्रमुख इलाकों का AQI स्तर

  • आनंद विहार – 409
  • अशोक विहार – 385
  • आया नगर – 322
  • बवाना – 382
  • बुराड़ी क्रॉसिंग – 366
  • सीआरआरआई मथुरा रोड – 332
  • द्वारका – 367
  • आईजीआई एयरपोर्ट – 316
  • दिलशाद गार्डन – 363
  • आईटीओ – 365
  • जहांगीरपुरी – 385
  • लोधी रोड – 325
  • जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम – 356

CPCB के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, दिल्ली के 38 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 19 में AQI 300 से ऊपर रहा। वजीरपुर (347), विवेक विहार (339) और रोहिणी (337) जैसे क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

नवंबर की शुरुआत में बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 31 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच धुंध की स्थिति और बढ़ेगी।
तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए उम्मीद है कि दिल्लीवासी नवंबर के पहले सप्ताह में गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार

DC vs RCB: अरुण जेटली स्टेडियम में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, बदला लेने उतरेगी आरसीबी

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल