कांकेर में शराब की बोतल से निकला मरा हुआ कॉकरोच

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dead cockroach found in a liquor bottle in Kanker

रिपोर्ट – प्रशांत जोशी, कांकेर

मिलावट की आशंका से फैली सनसनी

कांकेर, छत्तीसगढ़ — कांकेर जिला मुख्यालय में नकली और मिलावटी शराब की आशंका को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार मामला और भी चौंकाने वाला है, जब एक शराब प्रेमी को शराब की पैक बंद बोतल के भीतर मरा हुआ कॉकरोच दिखाई दिया। यह घटना सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब की बिक्री में लापरवाही और मिलावट की शिकायतें पहले भी सुनने को मिलती रही हैं, लेकिन पैक बोतल में मरे हुए कीड़े का मिलना एक गंभीर स्वास्थ्य और सुरक्षा का मुद्दा है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या मदिरा उत्पादन और पैकेजिंग के दौरान मानकों की अनदेखी की जा रही है या फिर यह किसी स्थानीय स्तर पर की गई मिलावट का नतीजा है?

घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर मामले पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सामने आकर स्पष्ट बयान देने को तैयार नहीं है। बड़े अधिकारी कैमरे से बचते नजर आए और अब तक किसी भी जांच या कार्रवाई की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

स्थानीय जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की तुरंत जांच की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

फिलहाल, यह घटना न केवल मदिरा उपभोक्ताओं बल्कि आम नागरिकों के लिए भी चिंता का विषय बन गई है। जनता जवाब चाहती है — आखिर कैसे एक सील पैक बोतल में मरा हुआ कॉकरोच पहुंचा?

MP Youth Year : वर्ष- 2027 होगा युवाओं के नाम ,युवा शक्ति को नई उड़ान देने की तैयारी

MP Youth Year : 'युवा वर्ष' में रहेगा रोजगार-स्टार्टअप पर फोकस,युवाओं के

Rajya Sabha बीजेपी प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे साथ

Rajya Sabha: नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने किया दर्शन-पूजन, वरिष्ठ नेतृत्व

Hidden Number Puzzle: एक ही चित्र में लोग देख रहे अलग-अलग अंक

Hidden Number Puzzle: सोशल मीडिया पर एक नया Hidden Number Puzzle तेजी