,

Datia : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन का कहर, बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

Datia

Report: Vijay

हाई स्कूल के पास हुआ भीषण हादसा

Datia पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहन स्थित हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों की पहचान, मौके पर मची चीख-पुकार

Datia हादसे में दुर्गा प्रसाद जाटव और हर गोविन्द जाटव की घटनास्थल पर ही जान चली गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। परिजनों के पहुंचते ही घटनास्थल पर मातम पसर गया।

चालक फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Datia हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पंडोखर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

Read this: Sagar : देवरी नगर पालिका चुनाव में ‘कुर्सी’ की जंग का फैसला

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…

Harmanpreet Kaur ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, अब कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान?

Harmanpreet Kaur : भारतीय महिला क्रिकेट में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने…