,

Sagar : देवरी नगर पालिका चुनाव में ‘कुर्सी’ की जंग का फैसला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sagar

रिपोर्ट: मुकुल शुक्ला

सीधे चुनाव में नेहा अलकेश जैन की बड़ी जीत

Sagar सागर जिले की देवरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। इस बहुचर्चित मुकाबले में नेहा अलकेश जैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 1197 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। यह पहला मौका था जब देवरी में नगर पालिका अध्यक्ष के लिए जनता ने सीधे मतदान किया।

प्रचार में दिग्गज उतरे, नतीजा रहा चौंकाने वाला

Sagar चुनाव के दौरान देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने अपने समर्थित प्रत्याशी संदीप सरिता के पक्ष में जोरदार प्रचार किया था। इसके बावजूद मतदाताओं ने नेहा अलकेश जैन पर भरोसा जताया। नतीजों ने साफ कर दिया कि जनता का फैसला प्रचार से ऊपर रहा और मुकाबला एकतरफा साबित हुआ।

दो राउंड की मतगणना के बाद घोषित हुआ परिणाम

Sagar 19 जनवरी को हुए मतदान के बाद 21 जनवरी की सुबह दो राउंड की मतगणना पूरी हुई। इसके साथ ही नेहा अलकेश जैन को देवरी नगर पालिका अध्यक्ष घोषित किया गया। इस जीत के साथ ही नगर की राजनीति में लंबे समय से चली आ रही ‘कुर्सी की जंग’ पर विराम लग गया और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Read this: Mandsaur : मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का गांव-गांव अभियान

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का