,

Dabra Sindh River Illegal Sand Mining : सिंध नदी का सीना चीर रहे रेत माफिया: डबरा में प्रशासन की ‘कथित’ सरपरस्ती में अवैध उत्खनन, गहरे गड्ढों में समा रहीं मासूमों की जिंदगी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dabra Sindh River Illegal Sand Mining

Report: Santosh Saravgee

Dabra Sindh River Illegal Sand Mining ग्वालियर जिले के डबरा और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में जीवनदायिनी सिंध नदी इन दिनों रेत माफियाओं के चंगुल में कराह रही है। शासन-प्रशासन के तमाम दावों और कागजी मुस्तैदी को धता बताते हुए सिंध नदी के तटों पर दिन-रात अवैध उत्खनन का खेल जारी है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा काला कारोबार स्थानीय पुलिस, राजस्व अमले और खनिज विभाग की कथित मिलीभगत और ‘मासिक संरक्षण’ के दम पर फल-फूल रहा है। माफियाओं की इस भूख ने नदी के स्वरूप को तो बिगाड़ा ही है, साथ ही मासूम बच्चों के लिए मौत का जाल भी बुन दिया है।

Dabra Sindh River Illegal Sand Mining मौत का कुआं बनी सिंध नदी: गर्मियों में नहाने जाने वाले बच्चे हो रहे हादसे का शिकार

डबरा के पिछोर क्षेत्र से सटे सिंध नदी के तटीय गांवों— कैथौद, बाबूपुर, लिधौरा और कंरा के बाशिंदों का दर्द अब गुस्से में बदल चुका है। ग्रामीणों ने बेहद चिंता और सजल आंखों से बताया कि रेत माफियाओं ने नदी के भीतर भारी-भरकम मशीनों और पनडुब्बियों के जरिए इतने गहरे कुएं और खाइयां बना दी हैं कि अब नदी किनारे जाना भी साक्षात मौत को आमंत्रण देने जैसा है।

भीषण गर्मी के इस मौसम में जब गांवों के मासूम बच्चे राहत पाने के लिए नदी की ओर रुख करते हैं, तो वे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाते। इन कृत्रिम और जानलेवा गड्ढों में फंसकर कई बच्चे असमय ही काल के गाल में समा चुके हैं। जिन घाटों पर ग्रामीण सदियों से निस्तार (नहाना-धोना) करते आ रहे थे, आज वहां पैर रखना भी दुश्वार हो चुका है।

Dabra Sindh River Illegal Sand Mining कागजी कार्रवाई की हकीकत: पनडुब्बी तोड़ने का दावा, जमीनी हकीकत ढाक के तीन पात

इस पूरे मामले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली भी गंभीर सवालों के घेरे में है। ऊपरी स्तर पर शासन और वरिष्ठ अधिकारी लगातार यह दलील देते हैं कि रेत माफियाओं के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। समय-समय पर नदी में उतारी गई अवैध पनडुब्बियों को जब्त करने और उन्हें नष्ट करने की तस्वीरें भी जारी होती हैं।

लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज कार्रवाई होती है और अगले ही दिन उसी जगह पर दुगनी रफ़्तार से अवैध खनन शुरू हो जाता है। ग्रामीणों का साफ तौर पर कहना है कि डबरा तहसील के अंतर्गत आने वाले अधिकांश रेत घाट पूरी तरह अवैध (चोरी-छिपे) तरीके से संचालित हो रहे हैं, जिन्हें बंद कराने में स्थानीय अमला पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है।

Dabra Sindh River Illegal Sand Mining पुलिस, तहसीलदार और माइनिंग अमले की मिलीभगत के आरोप

क्षेत्र में चर्चा है कि बिना ‘निचली कड़ियों’ को साधे इतने बड़े पैमाने पर भारी वाहनों (ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपरों) का बेखौफ निकलना मुमकिन नहीं है। पुलिस प्रशासन, तहसील कार्यालय और माइनिंग विभाग के कुछ नुमाइंदों की संलिप्तता के चलते ही माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीण अब इस मामले में मुख्यमंत्री और ग्वालियर कलेक्टर से सीधे हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं, ताकि सिंध नदी के वजूद को बचाया जा सके और बेकसूर ग्रामीणों व बच्चों की जान सुरक्षित रह सके।

Read this: Neha Kakkar Birthday Special: जगरातों में गाने वाली बच्ची से बनीं बॉलीवुड की स्टार सिंगर, संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,