,

CG: Top 10

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/cg-top-10-june-06/

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

1. वकील की हत्या, आरोपी निकला उसका ही मुवक्किल

बिलासपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। जिस व्यक्ति का केस वकील लड़ रहा था, उसी ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी को अपनी पत्नी और वकील के बीच संबंध होने का शक था। उसने पहले वकील की आंखों में मिर्च झोंकी और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

2. छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिनों तक आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। रायपुर समेत कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि जगदलपुर में बारिश दर्ज की गई है।

3. आरंग नगर पालिका में अध्यक्ष को घेरा

आरंग नगर पालिका की बैठक में पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने अध्यक्ष को विभिन्न विकास कार्यों को लेकर घेर लिया। पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर काम शुरू नहीं हुए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

4. 21 जून को दोबारा होगी NEET परीक्षा

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) का पुनर्परीक्षण 21 जून को आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के 19 शहरों में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सामग्री एयरफोर्स के जरिए पहुंचाई जाएगी और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

5. सुकमा में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद

सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सरेंडर कर चुके नक्सलियों की सूचना पर जंगल में छिपाकर रखा गया हथियार और विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद किया गया। मौके से इंसास और एसएलआर राइफल के कारतूस भी मिले हैं।

6. बेमेतरा में ढाबे पर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा में पार्किंग और खाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक ढाबे में घुसकर हमला और तोड़फोड़ की। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

7. फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर जमीन की धोखाधड़ी

बालोद जिले में एक जमीन दलाल ने फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर 15 लाख रुपये में जमीन बेच दी। असली मालिक को जानकारी मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

8. भाई की हत्या के मामले में उम्रकैद

सक्ती जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि को लेकर हुए विवाद में भाई की हत्या करने वाले आरोपी को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी ने टांगी से सिर पर हमला कर अपने भाई की हत्या कर दी थी।

9. दुर्ग में 15 टन कोयला घोटाले का खुलासा

दुर्ग जिले में फर्जी जीएसटी बिलों के जरिए 15 टन कोयले के अवैध कारोबार का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

10. हार्वेस्टर दिलाने के नाम पर 27 लाख की ठगी

दुर्ग में किसानों को हार्वेस्टर मशीन उपलब्ध कराने का झांसा देकर 27 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक अधिकृत डीलर को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि कई किसानों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई है।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,