By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Exports SEBI Investigation : गोल्ड किंग पर शिकंजा, झूठी कमाई से फर्जी धंधा ,सोने के साम्राज्य पर सवाल, 15 लाख करोड़ का खेल
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Exports SEBI Investigation : गोल्ड किंग पर शिकंजा, झूठी कमाई से फर्जी धंधा ,सोने के साम्राज्य पर सवाल, 15 लाख करोड़ का खेल

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: June 5, 2026 8:47 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
8 Min Read
SHARE

Pramod Shrivastav Editorial Head

Exports SEBI Investigation : गोल्ड किंग राजेश मेहता पर सेबी का बड़ा एक्शन ,’सोने का सौदागर’… फ्रॉड कंपनियों से महाफर्जीवाड़ा !

Exports SEBI Investigation : 15 लाख करोड़ की झूठी कमाई, निवेशकों से धोखा, देश से गद्दारी, हम बात कर रहे हैं राजेश एक्सपोर्ट लिमिटेड की जिसका बेहिसाब रेवेन्यू सवालों में हैं। गोल्ड किंग पर सेबी का शिकंजा है जिसने 15.15 लाख करोड़ का बड़ा खेल किया है। शेयरधारक की शिकायत से परतें खुली और दो साल जांच चली जिसके बाद अब ‘सोने का सौदागर’ सेबी की जांच में एक्सपोज हुआ है। देशभर में निवेशकों को बड़े मुनाफे का सपना दिखाने वाली कंपनी गोल्ड किंग राजेश एक्सपोर्ट अब जांच एजेंसियों के रडार पर है। कंपनी पर कथित तौर पर फर्जी कारोबार और झूठे राजस्व आंकड़े दिखाकर निवेशकों को गुमराह करने के आरोप लगे हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कंपनी ने वास्तविक कारोबार से कहीं अधिक कमाई दर्शाकर बाजार और निवेशकों के बीच अपनी साख बनाने की कोशिश तो नहीं की। आरोप है कि गोल्ड किंग राजेश ने भारी-भरकम टर्नओवर और मुनाफे के दावे किए, जबकि जमीनी स्तर पर कारोबार की वास्तविकता कुछ और हो सकती है। यदि जांच में वित्तीय अनियमितताएं और दस्तावेजों में हेरफेर साबित होता है, तो कंपनी के प्रमोटरों और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। अब दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनरी की मालिक कंपनी में बड़ा गोलमाल है और कई सारे सवाल.. इस कंपनी में LIC के अलावा विदेशी निवेशकों की भी कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी है। पूरे मामले से शेयरधारकों और वित्तीय बाजार में हड़कंप मचा हुआ है।लोगों को अपनी गाढ़ी कमाई के डूबने का डर सता रहा है। लेकिन जांच अभी जारी है। इसी मुद्दे पर हम चर्चा करेंगे, लेकिन पहले ये रिपोर्ट देख लेते हैं।।।।

Exports SEBI Investigation : सेवी ने दिग्गज ज्वेलरी एक्सपोर्टर कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रमोटर चेयरमैन राजेश मेहता पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15.15 लाख करोड़ के राजस्व में हेराफेरी का सनसनीखेज खुलासा किया है। सेबी के 109 पन्नों के आधिकारिक आदेश के मुताबिक दावा किया गया है कि वित्त वर्ष 2021 से 25 के बीच कंपनी ने करीब 15.15 लाख करोड़ रुपये के राजस्व को गलत तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे निवेशकों को गुमराह किया गया। सेबी की जांच में सामने आया कि कंपनी के कुल राजस्व का 97 % से 99 % हिस्सा विदेशी सहायक कंपनियों से दिखाया गया था। लेकिन जब नियामक ने इन दावों के समर्थन में दस्तावेज, बिक्री रिकॉर्ड, ग्राहक विवरण और लेनदेन संबंधी जानकारी मांगी, तो पर्याप्त प्रमाण उपलब्ध नहीं कराए जा सके। सेबी का आरोप है कि जिन विदेशी सहयोगी कंपनियों के जरिए लाखों करोड़ रुपये का कारोबार दिखाया गया, उनके वास्तविक ऑडिटेड आंकड़े इन दावों से मेल नहीं खाते। इसी आधार पर नियामक ने इसे संभावित राजस्व गलत जानकारी देना माना है। सेबी ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए राजेश मेहता को कंपनी के शेयरों में खरीद-बिक्री और लेनदेन से रोक दिया है। जांच अभी जारी है और अंतिम फैसला आना बाकी है। उधर, मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार राजेश एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन व एमडी, राजेश मेहता ने सेबी के आरोपों को खारिज किया है। कंपनी का कहना है कि उसके राजस्व के आंकड़े सही हैं और सेबी के साथ कम्युनिकेशन गैप और दस्तावेजों की व्याख्या को लेकर भ्रम की स्थिति बनी है। कंपनी ने दावा किया है कि वह अतिरिक्त दस्तावेज उपलब्ध करा रही है और अंतिम जांच में उसका पक्ष स्पष्ट हो जाएगा।

Exports SEBI Investigation : दरअसल यह विवाद 11 मार्च, 2024 को सेबी को मिले एक शेयर होल्डर्स की शिकायत से शुरू हुआ। शिकायत में असामान्य तरीके से बड़ी मात्रा में बकाया राशि पर सवाल उठाया गया, जो कथित तौर पर दो साल से अधिक समय से पेंडिंग थी। शिकायत के बाद सेबी ने जांच शुरू की, अक्टूबर 2024 में, नियामक ने एक जांच टीम नियुक्त की और टीम ने कंपनी के खातों की जांच करने, समूह द्वारा किए गए वित्तीय खुलासों को वेरिफाई करने फोरेंसिक ऑडिटर बीडीओ को नियुक्त किया।

Exports SEBI Investigation : इन आरोपों ने शेयर बाजार में हलचल मचा दी है, जिससे कॉर्पोरेट खुलासे, निगरानी और निवेशक संरक्षण के बारे में नई चिंताएं पैदा हो गई हैं। सेबी की कार्रवाई होते ही राजेश एक्‍सपोर्ट के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। राजेश एक्‍सपोर्ट के शेयर लोअर सर्किट पर आ गए और 5 फीसदी टूटकर 103.92 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि राजेश एक्सपोर्ट का मार्केट कैप 3090 करोड़ रुपये है और कंपनी में एलआईसी की कुल हिस्सेदारी 10.80 फीसदी है। ऐसे में कंपनी में भारतीय जीवन बीमा निगम के निवेश की वैल्यू 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। राजेश एक्सपोर्ट्स का स्टॉक शेयर बाजार के ‘Z’ ग्रुप में शामिल है। इस श्रेणी में वे कंपनियां आती हैं जो एक्सचेंज के कुछ नियमों का पालन नहीं कर पातीं या जिनके खिलाफ निवेशकों की शिकायतें लंबित रहती हैं। राजेश एक्सपोर्ट्स की किसके पास कितनी हिस्सेदारी ? डालते हैं एक नजर…

Exports SEBI Investigation : हाल के वर्षों में, कंपनी ने निवेशकों की संपत्ति को केवल नुकसान ही पहुंचाया है। NSE के आंकड़े बातते हैं कि राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर की कीमत 2026 में अब तक 42%, एक साल में 49%, तीन साल में 82% और पांच साल में 81% गिर गई है। बहरहाल अब यदि सेबी के आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला भारत के कॉरपोरेट इतिहास में कथित वित्तीय झूठी जानकारी देने वाला देश का एक और बड़ा फ्रॉड होगा। जिससे शेयर में भारी गिरावट, निवेशकों को बड़ा नुकसान, बैंक और कर्जदाताओं पर असर के साथ ही कानूनी, वित्तीय और बाजार संबंधी गंभीर परिणाम होंगे। लेकिन जांच अभी जारी है, ऐसे में देखना होगा कि जांच में क्या निकलकर सामने आता है। और इस मामले में भारत सरकार की जांच ऐजेसियों का क्या रुख रहता है।।

READ MORE : Green Houses Under PMAY-G : स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल,पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल “ग्रीन हाउस”

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Cyber Fraud Case
उत्तर प्रदेश

Cyber Fraud Case: 1.50 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 11 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

By Yoganand Shrivastava
Pin Postअग्निपथ

Supreme Court Hearing : भोजशाला परिसर में नमाज पढ़ने की नहीं दी मंजूरी,एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से किया इनकार

By Abhishek Singh
Damodar Yadav Statement
मध्य प्रदेश

Damodar Yadav Statement: दामोदर यादव का बड़ा बयान, धीरेंद्र शास्त्री के भाई की गिरफ्तारी की मांग, छतरपुर आने का किया ऐलान

By Yoganand Shrivastava
Sirohi Murder Case
राजस्थान

Sirohi Murder Case: पत्नी को घुमाने के बहाने रची हत्या की साजिश, उदयपुर से लौटते वक्त गला घोंटकर मारने का आरोप

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?