,

Dabra डबरा में छात्रों के भविष्य से ‘खिलवाड़’: सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख बदल कर पहले कराया पेपर, नाराज छात्रों ने बीईओ दफ्तर पर जड़ा ताला

Dabra

Report: Sanotsh Saravgee

Dabra मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में शिक्षा विभाग की एक बहुत बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। परीक्षा की तारीखों में हुए कथित हेरफेर के कारण दर्जनों छात्रों का पूरा साल बर्बाद होने की कगार पर पहुँच गया है। इस गड़बड़ी से आक्रोशित होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और पीड़ित छात्रों ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय का घेराव कर वहाँ ताला जड़ दिया और विभाग के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

Dabra 21 मई को होना था पेपर, 19 को ही करवा दी परीक्षा

पूरा विवाद सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा की तारीखों में अचानक हुए बदलाव को लेकर है। पीड़ित छात्रों का आरोप है कि उन्हें पहले आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई थी कि अकाउंट्स (Accounts) विषय का पेपर 21 मई को आयोजित किया जाएगा। तय समय के अनुसार जब दर्जनों छात्र 21 मई को परीक्षा केंद्र पहुँचे, तो वहाँ का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्हें बताया गया कि उनकी परीक्षा तो दो दिन पहले यानी 19 मई को ही संपन्न हो चुकी है।

Dabra ‘अंदरखाने खेल’ का आरोप, 50 से अधिक छात्र परीक्षा से वंचित

इस हैरान करने वाले खुलासे के बाद छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। छात्रों का सीधा आरोप है कि परीक्षा केंद्र और शिक्षा विभाग के अंदरखाने कोई बड़ा खेल चल रहा है। आरोप के मुताबिक, परीक्षा की तारीख बदलने की “खास सूचना” केवल चुनिंदा छात्रों तक ही पहुँचाई गई, जिन्होंने 19 तारीख को चुपचाप परीक्षा दे दी। वहीं दूसरी ओर, सही जानकारी न मिलने के कारण 40 से 50 नियमित छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए।

Dabra बीईओ कार्यालय पर तालाबंदी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

इस बड़ी प्रशासनिक लापरवाही या ‘सिस्टम की सेटिंग’ के विरोध में छात्रों ने एबीवीपी के नेतृत्व में बीईओ दफ्तर पर धावा बोल दिया। छात्रों ने कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्र अब यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर नोटिस बोर्ड पर भ्रमित करने वाली तारीखें किसने और क्यों लगाईं? छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक इस लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और वंचित छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Read this: Deoria : हम समस्याएं नहीं, समाधान देते हैं, तभी जनता जनार्दन हमें चुनती है: सीएम योगी

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…