साइक्लोन ‘सेन्यार’: कई दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के आसार, पूरे हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी की है कि देश के दक्षिणी हिस्सों में आने वाले दिनों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसकी मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा हवामंद दबाव है, जो अगले कुछ घंटों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। यदि यह प्रणाली पूरी तरह विकसित होती है तो इसका नाम ‘सेन्यार’ रखा जाएगा, जिसका अर्थ है—शेर। यह नाम संयुक्त अरब अमीरात द्वारा सुझाया गया है।

दबाव क्षेत्र की स्थिति

आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिणी श्रीलंका के तट और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के पास निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है। आने वाले 24 घंटों में यह प्रणाली पश्चिम दिशा और उसके बाद पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु तट, आंध्र प्रदेश तट, अंडमान–निकोबार और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में बादल घिरने और बारिश बढ़ने का अनुमान है।

समुद्री क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार फिलहाल 20–25 समुद्री मील है, जो आगे बढ़कर 35 समुद्री मील तक जा सकती है। निकोबार–अंडमान द्वीप समूह, मलक्का जलडमरूमध्य, मलेशिया और पश्चिमी इंडोनेशिया के आसपास समुद्री स्थिति बेहद खराब हो सकती है। आईएमडी के नियमों के अनुसार किसी चक्रवात का नाम तभी घोषित किया जाता है जब वह गहरे अवदाब से आगे बढ़कर चक्रवाती तूफान में बदल जाए।

कहां-कहां पड़ सकती है भारी बारिश (25–30 नवंबर)

  1. तमिलनाडु – 25 से 30 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना
  2. केरल और माहे – 25 और 26 नवंबर को भारी वर्षा
  3. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा – 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश
  4. अंडमान–निकोबार द्वीप समूह – 25 से 29 नवंबर तक भारी बारिश, 26–27 नवंबर को बहुत भारी वर्षा

हल्की से मध्यम बारिश एवं तेज हवाएं कहां चलेंगी

  • तमिलनाडु – 25 से 29 नवंबर तक हल्की/मध्यम बारिश व गर्जन
  • केरल और माहे – 25 से 27 नवंबर तक बारिश
  • लक्षद्वीप – 25 नवंबर को हल्की बारिश
  • तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा – 28 और 29 नवंबर को बारिश
  • डमान–निकोबार – पूरे हफ्ते गरज-चमक के साथ वर्षा

हवाओं की रफ्तार

  • 29 नवंबर: 30–40 किमी/घंटा
  • 25 नवंबर: 40–50 किमी/घंटा
  • 26–28 नवंबर: 50–60 किमी/घंटा

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल