Cow Shelter Dabra: डबरा गौशाला को मिला समाजसेवियों का सहारा, चिंटू तोमर की पहल से सुधरी व्यवस्थाएं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Cow Shelter Dabra

संवाददाता: संतोष सरावगी

Cow Shelter Dabra डबरा स्थित गौशाला की बदहाल व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए स्थानीय समाजसेवी और नागरिक आगे आए हैं। गौशाला में गौवंश की देखभाल, चारा-पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर लंबे समय से समस्याएं बनी हुई थीं। ऐसे में समाजसेवी चिंटू तोमर की पहल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने मिलकर गौसेवा का जिम्मा संभाला है।

Cow Shelter Dabra चिंटू तोमर ने संभाली जिम्मेदारी

स्थानीय समाजसेवी चिंटू तोमर ने गौशाला की स्थिति को देखते हुए समाज के लोगों को एकजुट करने का अभियान शुरू किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को गौसेवा के लिए प्रेरित किया और सहयोग जुटाने का प्रयास किया। उनकी पहल पर कई सामाजिक संगठन और नागरिक इस अभियान से जुड़े।

Cow Shelter Dabra समाजसेवियों ने बढ़ाया सहयोग

शिव हरे नवयुग मंडल डबरा सहित कई सामाजिक संगठनों ने गौशाला के लिए नियमित सहयोग का संकल्प लिया है। संस्था के अध्यक्ष सनी शिबहारे और उनकी टीम ने निर्णय लिया है कि वे हर माह एक दिन गौशाला में हरी सब्जियों और पशु आहार की व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा अन्य समाजसेवी भी समय-समय पर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Cow Shelter Dabra चारा, पानी और उपचार की व्यवस्था में सुधार

समाज के सहयोग से अब गौशाला में गायों के लिए चारा-पानी की नियमित व्यवस्था की जा रही है। साथ ही साफ-सफाई और बीमार गौवंश के उपचार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सामूहिक प्रयासों से गौशाला की स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका से भी मांग की है कि गौशाला के संचालन और रखरखाव में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि गौवंश की देखभाल स्थायी रूप से सुनिश्चित हो सके।

Read this: HanumanGarhi Controversy : हनुमानगढ़ी में नहीं पढ़ी गई नमाज, सीएम के बयान पर बृजभूषण ने जताया ऐतराज

Sonam Wangchuk: सफदरजंग अस्पताल में ही होगा सोनम वांगचुक का इलाज, दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Sonam Wangchuk दिल्ली हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल

Lodheshwar Mahadev Corridor: लोधेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर का शिलान्यास कल, सीएम योगी रखेंगे आधारशिला

Lodheshwar Mahadev Corridor उत्तर प्रदेश सरकार बाराबंकी स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर