चीन की लैब से निकला था कोविड वायरसः अमेरिकी खुफिया एजेंसी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

वॉशिंगटन: अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) ने दावा किया है कि कोरोना वायरस एक प्रयोगशाला से लीक हुआ है। एजेंसी ने संकेत दिया है कि वायरस चीन से सामने आया। एजेंसी का यह भी मानना है कि उसे अपने परिणाम पर कम भरोसा है। एजेंसी ने अपनी नई रिपोर्ट को नए निदेशक जॉन रैटक्लिफ के शपथ ग्रहण के बाद सार्वजनिक की। सीआईए के अधिकारियों का कहना है कि कोविड 19 को लेकर खोज और उसकी प्राकृतिक उत्पति दोनों पर लगातार शोध जारी है। क्योंकि अमेरिकी सांसद वायरस की सच्चाई जानने के लिए खुफिया एजेंसियों पर लगातार दबाव डाल रहे हैं। सीआईए के निदेशक जॉन रैटक्लिफ का कहना है कि हम मानते हैं कि वायरस किसी प्रयोगशाला से लीक हुआ है। हम इसके बारे में अधिक विश्वसनीय जानकारियां जुटा रहे हैं। कोविड 19 महामारी को लेकर लगातार शोध हो रहे हैं। अमेरिका में निवर्तमान बाइडन प्रशासन के दौरान कोविड को लेकर सीआईए ने जो रिपोर्ट तैयार की थी, उसमें कहा गया था कि कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से हुई थी। मगर इसे लेकर संशय था कि क्या ये वायरस चीनी लैब से गलती से उत्पन्न हुआ या ऐसा जान बूझकर किया गया। कोरोना वायरस को लेकर वैज्ञानिकों के अलग-अलग मत हैं। कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि कोरोना वायरस चमगादड़ों से फैला। इसके बाद यह वुहान के बाजार में फैला और मामले सामने आने लगे। जबकि कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि वायरस वुहान की किसी लैब से बाहर आया था। दो साल पहले भी एक अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया था कि वायरस लीक होने का संभावित स्रोत लैब ही थी। मगर इस रिपोर्ट के नतीजों पर कम भरोसा जताया गया था। अब नई रिपोर्ट में अमेरिकी खुफिया विभाग यह तो मान रहा है कि वायरस प्राकृतिक तौर पर नहीं बल्कि किसी लैब से बाहर आया है। मगर एजेंसी को अपनी ही रिपोर्ट के नतीजों पर कम भरोसा है। सीआईए ने कहा कि कोरोना की उत्पति को लेकर जो शोध किए गए, उसके साक्ष्य अपर्याप्त, अनिर्णायक और विरोधाभासी हैं।

76वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने फहराया तिरंगा……यह भी पढ़े

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र

Balod में एनएच-30 पर आरटीओ उड़नदस्ता टीम की अवैध वसूली का मामला

Report by: Rajesh Sahu Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद अगर आप नेशनल हाईवे-30

Balod Road Accident: बालोद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक

Balrampur में अफीम खेती मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Report by: Sunil Thakur Balrampur: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर पुलिस ने अवैध अफीम