,

सौरभ शर्मा को अग्रिम जमानत देने से कोर्ट का इंकार

- Advertisement -
Ad imageAd image

राजधानी भोपाल की जिला अदालत ने बीते दिनो आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर पर की गई छापामार कार्यवाही के मामले में सौरभ शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए जमानत का लाभ देने से इंकार कर दिया है। गौरतलब है की सौरभ और उसके साथी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को सौरभ ने अपने वकील राकेश पाराशर के जरिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। इस पर सुनवाई शुक्रवार को होना थी, लेकिन सौरभ के वकील के अनुरोध पर जज ने गुरुवार को ही सुनवाई की।

सौरभ लोकसेवक नहीं है, फिर भी उसके घर छापा मारा

जिला अदालत के विशेष न्यायाधीश राम प्रताप मिश्रा की कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सौरभ के वकील ने दलील देते हुए कहा कि आरोपी लोक सेवक नहीं है, इसके बाद भी लोकायुक्त ने उसके घर छापा मारा। यह कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। जिस कार में सोना मिला, वो उसके नाम नहीं है। इस सोने से भी उसका कोई लेना-देना नहीं है। और वह जांच में पूरी तरह से सहयोग करने को तैयार हैं, इसलिये उसे अग्रिम जमानत का लाभ दिया जाये। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपने आदेश में उसे लोक सेवक मानते हुए और अपराध की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम ज़मानत देने से इंकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया। गौरतलब है, कि सौरभ ने वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम के तहत रिटायरमेंट ले लिया था । इसके बाद नामी बिल्डरों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी में बड़े पैमाने पर निवेश करना शुरू कर दिया था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक