,

बार एसोसिएशन परिसर में मंदिर स्थापना को लेकर विवाद

Controversy over the establishment of a temple in the Bar Association premises

अधिवक्ताओं में बढ़ा तनाव

बोकारो: धर्म और आस्था की लड़ाई अब न्याय के मंदिर में भी दस्तक देने लगी है। बोकारो डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन परिसर में बजरंगबली की मूर्ति स्थापना को लेकर अधिवक्ताओं के बीच तीखा विवाद खड़ा हो गया है।

कुछ अधिवक्ताओं ने परिसर में बजरंगबली का झंडा स्थापित कर पूजा करने की घोषणा की है। वहीं बार एसोसिएशन ने इस कदम को नियमों के खिलाफ बताते हुए संबंधित अधिवक्ताओं को नोटिस जारी कर दिया है और बार से निष्कासित करने की चेतावनी भी दी है। इससे अधिवक्ताओं के बीच भारी असंतोष और बवाल की स्थिति बन गई है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि आस्था पर किसी प्रकार की रोक स्वीकार नहीं की जा सकती। पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि, “कुछ अधिवक्ताओं का मानना है कि बार भवन श्मशान घाट के पास स्थित है, जिसके कारण पेशे में बाधाएं आ रही हैं। इसी वजह से धार्मिक समाधान के तौर पर मंदिर स्थापित करने का निर्णय लिया गया।” उन्होंने साफ कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, मंदिर निर्माण नहीं रुकेगा, भले ही सदस्यता चली जाए।

अधिवक्ता शरथ पाण्डे ने भी समर्थन में कहा कि, “संविधान में भी राम, लक्ष्मण, सीता और बजरंगबली की तस्वीरें हैं, ऐसे में आस्था पर सवाल उठाना उचित नहीं है।”

इस पूरे मामले ने बार एसोसिएशन परिसर में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। एक ओर आस्था और श्रद्धा की बात है, तो दूसरी ओर संस्था के नियम और व्यवस्था का सवाल। देखना यह होगा कि प्रशासन और एसोसिएशन इस संवेदनशील मुद्दे को कैसे सुलझाते हैं।

13 अप्रैल 2025 का दैनिक राशिफल: सभी राशियों के लिए भविष्यवाणी

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…