,

Online IPL Betting Racket: रायगढ़ में ऑनलाइन IPL सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, करोड़ों के नेटवर्क का भंडाफोड़

Online IPL Betting Racket

Online IPL Betting Racket: पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ से अधिक नकदी जब्त

Online IPL Betting Racket: रायगढ़ में ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी और उससे जुड़े आर्थिक अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के नेटवर्क का खुलासा किया है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक करोड़ रुपये से अधिक नकदी, नोट गिनने की मशीन, मोबाइल फोन और वित्तीय लेनदेन से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से अर्जित रकम को हवाला और अन्य कारोबारी चैनलों के जरिए व्हाइट करने का काम किया जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

Online IPL Betting Racket: डिजिटल ट्रांजेक्शन और फाइनेंशियल ट्रेल से खुला संगठित नेटवर्क

पुलिस जांच में डिजिटल ट्रांजेक्शन, चैट रिकॉर्ड, यूपीआई लेनदेन और फाइनेंशियल ट्रेल के जरिए एक बड़े संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के अनुसार इस नेटवर्क के तार रायगढ़ समेत कई अन्य शहरों तक जुड़े हुए हैं।

मामले में संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि इस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

read also: Katihar में 200 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…