By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > स्वदेश एजेंडा > Udhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : सनातन के अंत का सपना, स्टालिन को पड़ेगा महंगा ,स्टालिन की जहरीली जुबान, छिड़ा सियासी संग्राम
स्वदेश एजेंडा

Udhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : सनातन के अंत का सपना, स्टालिन को पड़ेगा महंगा ,स्टालिन की जहरीली जुबान, छिड़ा सियासी संग्राम

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: May 14, 2026 12:42 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
13 Min Read
SHARE

Pramod Shrivastav Editorial Head

Udhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : सनातन का समूल नाश, स्टालिन कर रहा बकवास ,मच्छर, मलेरिया से तुलना, खामियाजा पड़ेगा भुगतना

Udhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : स्वदेश एजेंडा में आज बात उदयनिधि स्टालिन के सनातन पर दिए विवादित बयान की, देश में छिड़े सियासी संग्राम की। बात DMK के राजनीतिक फंडे की और सनातन विरोधी एजेंडे की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और विधायक उदयनिधि स्टालिन की ‘सनातन धर्म’ पर टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। उदयनिधि के सनातन के समूल नाश के बयान ने देश की राजनीति में फिर से नई बहस छेड़ दी है। डीएमके, विपक्ष और बीजेपी सहित एनडीए गठबंधन के बीच जुबानी जंग ने राष्ट्रीय राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि इससे पहले भी स्टालिन सनातन की तुलना मच्छर, मलेरिया से डेगूं से कर चुके हैं। अब हिंदुत्व, आस्था और पहचान की राजनीति के बीच यह बयान राष्ट्रीय बहस का केंद्र बन गया है। ऐसे में सवाल यही है कि आखिर बयान के पीछे क्या है राजनीतिक रणनीति ? और क्या इस विवाद से आने वाले दिनों में चुनावी समीकरण बदलेंगे ? सवाल ये भी कि क्या ये बयान धुर्वीकरण और वोट बैंक की राजनीति से जोड़कर देखा जाना चाहिए। इस बयान का एक एंगल और भी है वो ये कि दक्षिण बनाम उत्तर की राजनीति का एंगल। इसी मुद्दे पर हम चर्चा करेंगे, लेकिन पहले ये रिपोर्ट देख लेते हैं।।।।।

Contents
Udhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : सनातन का समूल नाश, स्टालिन कर रहा बकवास ,मच्छर, मलेरिया से तुलना, खामियाजा पड़ेगा भुगतनाUdhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ”ये हमारे धर्म पर हमला है.”Udhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : हिमंता बिस्वा सरमा का पलटवार (असम के मुख्यमंत्री)Udhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : इस बार, ईश्वरीय दंड अत्यंत भीषण होगाः बीजेपीUdhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : सनातन का समूल नाश होना चाहिए, कहां बोले उदयनिधिUdhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : पहले भी दे चुके है सनातन को मिटाने का बयानUdhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : क्या बोले थे उदयनिधि स्टालिन
Udhayanidhi Stalin Sanatan Controversy

Udhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : देश में एक बार फिर सनातन पर सियासी बहस तेज है। सनातन के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप ने देश की राजनीति का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। एक तरफ विपक्षी नेताओं के विवादित बयान हैं, तो दूसरी तरफ बीजेपी इसे करोड़ों लोगों की आस्था से जोड़कर बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना रही है। बयानबाजी के इस दौर में सियासत का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। दरअसल तमिलनाडु विधानसभा में ‘सनातन धर्म’ को लेकर तीखी बयानबाजी हुई। विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने 2023 के अपने उसी विवादित एजेंडे को हवा दी, जिसने देशभर में बवाल खड़ा किया था। उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर कहा कि सनातन का अंत होना चाहिए।स्टालिन ने सनातन धर्म को कई ‘सामाजिक बुराइयों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए समाज से खत्म करने की बात कही।कहा कि सनातन धर्म लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने वाला विचार है।आपको बता दें कि 2023 में भी सनातन को लेकर स्टालिन ने कहा था, जिस तरह हम मच्छर, डेंगू, मलेरिया और कोरोना को खत्म करते हैं।उसी तरह सिर्फ सनातन धर्म का विरोध करना ही काफी नहीं है।इसे समाज से पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए। तो वहीं कुछ नेताओं का आरोप सनातन के नाम पर कुछ दलों द्वारा सियासत करने का है। सनातन के दुरुपयोग करने का है।

Udhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : उधर उदयनिधि के बयान पर बीजेपी ने आक्रामक रुख अख्तियार किया है। सनातन को लेकर दिए इस बयान पर आरएसएस, बीजेपी और दक्षिणपंथी ख़ेमे से काफ़ी तीख़ी प्रतिक्रिया आई हैं।बीजेपी ने सनातन पर दिए गए बयानों को हिंदू आस्था पर हमला बताते हुए ‘विभाजनकारी नफरत की राजनीति’ बताया। बीजेपी ने सवाल उठाया कि क्या DMK और विपक्षी गठबंधन का यही असली चेहरा है? बीजेपी ने कहा कि सनातन और हिंदू धर्म का विरोध इनकी साजिश का हिस्सा है। इनका मुख्य एजेंडा ही सनातन धर्म और हिंदुओं को निशाना बनाना है। यूबीटी शिवसेना का कहना है कि सनातन के अपमान का खामियाजा ऐसे लोगों को भुगतना ही पड़ता है। बीजेपी अब इस मुद्दे को हिंदुत्व और आस्था से जोड़कर जनता के बीच ले जाने की तैयारी में है।पार्टी नेताओं का कहना है कि सनातन केवल धर्म नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान है।वहीं कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल बीजेपी पर धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं।उधर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सबरीमाला मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थानों में महिलाओं के साथ भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी की। जिसमें कहा गया कि हिंदू धर्म जीवन जीने का एक तरीका है, इसमें आस्था रखने वालों के लिए मंदिर जाना अनिवार्य नहीं है। भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली 9 जजों की संवैधानिक बेंच में यहां तक कहा गया कि हिंदू धर्म में आस्था होने के लिए अपनी झोपड़ी में दीपक जलाना भी काफी है।

Udhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : भारत में सनातन केवल धर्म नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान और परंपरा का भी प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जब कोई नेता या सार्वजनिक व्यक्ति सनातन पर तीखी टिप्पणी करता है, तो उसका असर सीधे जनभावनाओं पर पड़ता है। यही वजह है कि ऐसे बयान तेजी से राजनीतिक मुद्दा बन जाते हैं। अब भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से हिंदुत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दे को अपने राजनीतिक एजेंडे के केंद्र में रखती आई है। ऐसे विवादित बयान को पार्टी आस्था बनाम अपमान के रूप में जनता के बीच ले जा सकती है। तो वहीं विपक्षी गठबंधन मुद्दे को केवल राजनीतिक करार दे रहा है। लेकिन सनातन पर दिया गया कोई भी विवादित बयान केवल राजनीतिक प्रतिक्रिया तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसका असर सामाजिक माहौल, चुनावी रणनीति और जनमत पर भी पड़ता है। ऐसे में यह मुद्दा आने वाले दिनों में और ज्यादा गरमा सकता है।

Udhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ”ये हमारे धर्म पर हमला है.”

वहीं बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा,”उदयनिधि ने सनातन धर्म को मलेरिया और डेंगू से जोड़ा. उनका मानना है कि न सिर्फ इसका विरोध किया जाए बल्कि इसे खत्म कर दिया जाए. संक्षेप में कहें तो ये भारत के 80 फीसदी लोगोंं के कत्ल का आह्वान है क्योंकि वे सनातन धर्म का पालन करते हैं.”लेकिन उदयनिधि ने कहा कि उन्होंने समाज के सताए हुए और हाशिये पर डाल दिए गए लोगों की आवाज़ उठाई है,जो सनातन धर्म की वजह से तकलीफ झेल रहे हैं.उदयनिधि स्टालिन ने 2023 ने कहा था कि, सनातन को मच्छर, डेंगू, मलेरिया और कोरोना की तरह खत्म करना होगा।तमिलनाडु में डीएमके (DMK) नेता उदयनिधि स्टालिन और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बीच सनातन धर्म को लेकर राजनीतिक विवाद गहराया हुआ है। उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को खत्म करने की वकालत की है, जबकि हिमंता बिस्वा सरमा ने इस बयान की तीखी आलोचना करते हुए इसे कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन की सोची-समझी साजिश करार दिया है।

Udhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : हिमंता बिस्वा सरमा का पलटवार (असम के मुख्यमंत्री)

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उदयनिधि स्टालिन के इन बयानों पर बेहद सख्त रुख अपनाया है:
मुख्य साजिशकर्ता कांग्रेस: सरमा ने सीधे तौर पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि असली विवाद स्टालिन नहीं बल्कि कांग्रेस है, जो ऐसे बयानों को बढ़ावा दे रही है।हिंदू विरोधी मानसिकता: उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन (‘INDIA’) का मुख्य एजेंडा ही सनातन धर्म और हिंदुओं को निशाना बनाना है।धर्मनिरपेक्षता पर सवाल: सरमा ने चुनौती देते हुए पूछा कि क्या यह गठबंधन किसी अन्य धर्म (जैसे इस्लाम या ईसाई धर्म) के खिलाफ ऐसी ही अपमानजनक टिप्पणी करने की हिम्मत दिखा सकता है?

सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बीच बयानों का बड़ा विवाद रहा है। मई 2026 में उदयनिधि स्टालिन द्वारा तमिलनाडु विधानसभा में फिर से इस बयान को दोहराए जाने के बाद यह राजनीतिक बहस दोबारा तेज हो गई है। दोनों नेताओं के मुख्य बयान और उनके रुख नीचे दिए गए हैं: सनातन के समूल नाश की बात: उन्होंने कहा कि कुछ चीजों का सिर्फ विरोध नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए।बीमारियों से तुलना: उन्होंने सनातन धर्म की तुलना मच्छर, डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसी बीमारियों से करते हुए इसे समाज से मिटाने की वकालत की थी।असमानता का आरोप: स्टालिन के अनुसार, सनातन धर्म लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटता है और मानवता व समानता के खिलाफ है।

Udhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : इस बार, ईश्वरीय दंड अत्यंत भीषण होगाः बीजेपी

अमित मालवीय ने X पर लिखा, “पिछली बार जब उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को “मिटाने” की बात कही थी, तो अदालतों ने इसे ‘हेट स्पीच’ करार दिया था और तमिलनाडु की जनता ने उनकी पार्टी को विपक्ष में धकेल दिया था। इस बार, हो सकता है कि वह उस कानूनी सुरक्षा की आड़ ले रहे हों जो उन्हें विधायिका से मिली हुई है, लेकिन कुछ सीमाएं ऐसी होती हैं जिन्हें पार करने पर उसके गंभीर परिणाम भुगतने ही पड़ते हैं। लाखों लोगों की आस्था का मजाक उड़ाना और उसे निशाना बनाना राजनीतिक साहस नहीं, बल्कि कोरा अहंकार है। और इस बार, ईश्वरीय दंड अत्यंत भीषण होगा।”

Udhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : सनातन का समूल नाश होना चाहिए, कहां बोले उदयनिधि

मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि सनातन का समूल नाश होना चाहिए। उन्होंने जिस समय यह बयान दिया उस वक्त मुख्यमंत्री विजय विधानसभा में मौजूद थे।

Udhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : पहले भी दे चुके है सनातन को मिटाने का बयान

यह पहली दफा नहीं है जब उदयनिधि स्टालिन ने ऐसा बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने 2023 में भी ऐसा ही बयान दिया था। तब उनके बयान पर जमकर बवाल हुआ था। बीजेपी ने देशभर में उदयनिधि के खिलाफ प्रदर्शन किया था। अब एक बार फिर इसके दोहराए जाने से सियासी माहौल गरमा गया है और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच टकराव तेज होने की संभावना बढ़ गई है।

Udhayanidhi Stalin Sanatan Controversy : क्या बोले थे उदयनिधि स्टालिन

उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु प्रोग्रेसिव राइटर्स के एक कार्यक्रम में सनातन धर्म के उन्मूलन की बात कहते हुए कहा था कि ये सामाजिक न्याय के खिलाफ है। उन्होंने ये भी कहा था कि सनातन धर्म को मच्छर, डेंगू, मलेरिया या कोरोना की तरह खत्म करना होगा। तमिलनाडु के खेल और युवा मामलों के मंत्री रहे स्टालिन ने कहा था, सनातन धर्म का विरोध करने के बजाय इसे खत्म करना होगा। उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा था कि ‘मैं इसे लगातार कहूंगा।’
सनातन पर स्टालिन का बयान, मचा सियासी घमासान! विधानसभा में फिर गूंजा सनातन के विनाश का नारा, क्या फिर बढ़ने वाली है I.N.D.I.A. की मुश्किलें ?यह पूरा मामला देश भर में एक बड़े वैचारिक और राजनीतिक टकराव का रूप ले चुका है, जहां भाजपा और हिंदू संगठन इसे करोड़ों लोगों की आस्था पर हमला बता रहे हैं।

read more : झारखंडपश्चिम बंगाल

Jharcraft Kolkata Emporium : उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव ने कोलकाता में झारक्राफ़्ट के नए इम्पोरियम का किया उद्घाटन

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMP NewsnewsTODAY NEWSUdhayanidhi Stalin Sanatan ControversyUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

धर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : इन 3 गलत आदतों में फंसते ही बुद्धिमान व्यक्ति भी हो जाता है दुखी और दरिद्र, आचार्य चाणक्य ने दी चेतावनी

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Panchang 6 July 2026 : सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का संपूर्ण पंचांग

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Horoscope 6 July 2026 : सावन सोमवार पर इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Women Cooperative Society : मध्यप्रदेश में महिलाओं की सहकारी सोसायटी बनाने की होगी शुरुआत, मंत्री विश्वास सारंग ने किया बड़ा ऐलान

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?