,

Jamtara में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

https://swadeshlive.com/jamtara-cyber-criminals-arrested/

Reported by : Ratan Kr & Edited by : Aanya Saran

Jamtara पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गेमिंग ऐप, KYC अपडेट और फर्जी कस्टमर केयर कॉल के जरिए लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे। पुलिस ने उनके पास से 7 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

Jamtara :गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस निरीक्षक मो० फारूक के नेतृत्व में गठित टीम ने फतेहपुर थाना क्षेत्र के बनगढ़ी गांव और करमाटाँड़ थाना क्षेत्र के डुमरियाँ गांव के पास पलाश झूड़ इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

Jamtara

Jamtara : गेमिंग ऐप और KYC अपडेट के नाम पर करते थे ठगी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाम मुहम्मद और मो० मकबूल अंसारी के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी गेमिंग ऐप के ग्राहकों को कॉल कर रिचार्ज करवाते थे और कूपन का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग में करते थे। इसके अलावा आरोपी फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाकर बैंक खातों से पैसे उड़ाते थे। आरोपी खुद को जियो कस्टमर केयर अधिकारी बताकर KYC अपडेट के नाम पर लोगों की निजी जानकारी हासिल करते थे।

Jamtara : 7 मोबाइल और 9 सिम कार्ड बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 25/26 के तहत BNS 2023 और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार इन साइबर अपराधियों का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था और पूरे गिरोह की जांच जारी है।

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…