Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/bhopal-cm-mohan-yadav-reduces-convoy-vehicles-after-pm-modi-appeal/

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के मद्देनजर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या घटा दी है। अब उनके काफिले में महज 8 गाड़ियां चलेंगी। उनके फैसले के दूसरे दिन उनके कारकेड का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसमें स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि कारकेड में गाड़ियों की संख्या करीब-करीब आधी है।

Bhopal

गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध की चुनौतियों के बीच जनता से पेट्रोल बचाने के लिए गाड़ियों का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की है। उनके अपील करते ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तत्काल उस पर अमल किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है। अब हमारे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे। इतना ही नहीं, किसी क्षेंत्र के दौरान के दौरान वाहन रैली भी नहीं निकाली जाएगी।

Bhopal: काफिले में गाड़ियों की संख्या दिखी कम

Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के सभी मंत्रियों से भी अपील की है कि वे भी यात्रा के समय कम के कम गाड़ियों का इस्तेमाल करें। सीएम डॉ. यादव ने जनता से भी अपील की है कि वे जितना हो सके उतना पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। उनके फैसले ठीक एक दिन बाद सीएम डॉ. यादव नरसिंहपुर जिले के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने जो कहा उसकी बानगी दिखाई दी। उनके काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां ही दिखाई दीं। इस काफिले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Bhopal: प्रधानमंत्री मोदी ने की जनता से ये अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से अपील है कि वे पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें। सार्वजनिक परिवहन या कारपूलिंग का इस्तेमाल करें। एक साल तक सोना न खरीदें। ताकि, विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम किया जा सके। जनता विदेशी ब्रांड की जगह स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करे। संभव हो सके तो जनता वर्क फ्रॉम होम करे। जनता अगले एक साल तक गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचे। किसान रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करें और प्राकृतिक खेती अपनाएं। खाने में जरूरत के अनुसार ही खाद्य तेल का उपयोग करें।

read also: CM Convoy Decision : पीएम मोदी की अपील पर सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, काफिले में घटेंगी गाड़ियां

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला

कन्नड़ अभिनेता और निर्माता Dilip Raj का निधन, 48 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Dilip Raj: कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने

PM Modi ने घटाया अपने काफिले का आकार, संसाधनों की बचत और सादगी का दिया संदेश

PM Modi: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक बार फिर सादगी और संसाधनों

पुडुचेरी में पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे N Rangasamy, आज लेंगे शपथ

N. Rangasamy आज 13 मई को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे Prateek Yadav का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

Prateek Yadav: समाजवादी परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है।

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. BJP कोर कमेटी में

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. भोपाल में रात 11

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 13 मई 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों