,

Bilaspur Heroin Smuggling Case: बिलासपुर में हेरोइन तस्करी का बड़ा खुलासा, पंजाब से लाकर शहर में खपाया जा रहा था ड्रग्स

Bilaspur Heroin Smuggling Case

Bilaspur Heroin Smuggling Case: सूखे नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Heroin Smuggling Case: बिलासपुर पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जो पंजाब से हेरोइन लाकर बिलासपुर में सप्लाई कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले और पंजाब के अमृतसर के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 97.63 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा एक अल्टो कार, स्कूटी और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। कार्रवाई रेलवे स्टेशन के पास की गई, जहां आरोपी ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे।

Bilaspur Heroin Smuggling Case: अमूल की बोतल में छिपाकर लाई गई थी हेरोइन, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

जांच में सामने आया है कि आरोपी अमूल की बोतल में ड्रग्स छिपाकर लाए थे ताकि किसी को शक न हो। पुलिस के अनुसार पंजाब से जितेंद्र और जगदीप हेरोइन लेकर आए थे, जिसे अल्ताफ, अमित और अवि पाठक को बेचने की तैयारी थी।

बिलासपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तस्करी गिरोह के तार किन-किन राज्यों तक जुड़े हैं।

read also: Katihar में 200 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…