Shankar Nagar Unipole Drama: महिला के चढ़ने से मचा हड़कंप, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Shankar Nagar Unipole Drama

Shankar Nagar Unipole Drama: यूनिपोल पर चढ़ी महिला, कूदने की धमकी से इलाके में फैली दहशत

Shankar Nagar Unipole Drama: रायपुर के शंकर नगर चौक में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक महिला अचानक यूनिपोल पर चढ़ गई। महिला को काफी देर तक ऊंचाई पर बैठे देखा गया, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बार-बार यूनिपोल से कूदने की धमकी दे रही थी, जिसके चलते इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। शुरुआती जानकारी में महिला को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

Shankar Nagar Unipole Drama: SDRF और पुलिस टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, महिला सुरक्षित

सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी देर तक समझाइश और सावधानी बरतने के बाद टीम ने महिला को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

घटना के दौरान शंकर नगर चौक में यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और उसके परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

read also: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे Prateek Yadav का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

- Advertisement -
Ad imageAd image

धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य पर नहीं होगी खरीदी

Agritech Registration: धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य