Isa Ahmad
Expired Medicines Controversy: वीआईपी रोड किनारे दवाइयों को जलाने का मामला आया सामने
Expired Medicines Controversy: रायपुर में एक्सपायरी और नियर एक्सपायरी दवाइयों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पहले शासकीय अस्पतालों और CGMSC गोदाम में एक्सपायरी दवाइयां मिलने का मामला सामने आया था, वहीं अब खुले में दवाइयों को जलाने का मामला उजागर हुआ है। जानकारी के अनुसार कुंदर के पास वीआईपी रोड किनारे बड़ी मात्रा में शासकीय दवाइयों को जलाया गया। बताया जा रहा है कि इनमें नियर एक्सपायरी और एक्सपायरी दवाइयां शामिल थीं।
घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और CGMSC की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने भी खुले में दवाइयां जलाए जाने को लेकर चिंता जताई है।
Expired Medicines Controversy: कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कार्रवाई की उठी मांग
इस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक Vikas Upadhyay ने सरकार और CGMSC पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और CGMSC गोदाम में छापेमारी के बाद अब सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है।
विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि शासकीय दवाइयों को खुले में जलाना सरकार की लापरवाही और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने CGMSC की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
read also: Katihar में 200 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त





