,

शहीद स्मारक निर्माण को लेकर गोटीटोला में विवाद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Controversy in Gotitola over the construction of martyr's memorial

रिपोर्ट – प्रशांत जोशी, कांकेर

ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के ग्राम गोटीटोला में देश के वीर सपूत दिवंगत अजय कुमार गोटी के शहीद स्मारक निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव की शासकीय भूमि पर शहीद स्मारक बनाए जाने को लेकर पूर्व में ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसे पंचायत द्वारा भी स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब गांव के ही कुछ लोगों द्वारा स्मारक निर्माण का विरोध किया जा रहा है, जिससे पूरे गांव में असंतोष का माहौल है।

शहीद के सम्मान पर उठते सवाल

ग्रामीणों और शहीद अजय कुमार गोटी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्मारक का विरोध करने वाला व्यक्ति शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की मंशा रखता है। वहीं, जिस स्थान को स्मारक निर्माण के लिए आरक्षित किया गया है, वहां अब जानबूझकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। इस अनावश्यक विवाद के चलते गांव की शांति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

पूर्व सांसद को विवाद में घसीटने का प्रयास

ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को बेवजह राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व सांसद मोहन मंडावी का इस विवाद से कोई सीधा संबंध नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि श्री मंडावी ने जनप्रतिनिधि होने के नाते दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया था, लेकिन विरोध करने वाले पक्ष ने उन्हें ही निशाने पर ले लिया और बदनाम करने की साजिश रची।

ग्रामीणों का थाने में प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

19 मई को बड़ी संख्या में ग्रामीण शहीद के परिजनों के साथ चारामा थाने पहुंचे और मामले को सुलझाने की मांग की। उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपित व्यक्ति पर कार्रवाई करने की अपील की। ग्रामीणों का कहना है कि शहीद का सम्मान village की प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी हालत में स्मारक निर्माण में रुकावट नहीं आनी चाहिए।

थाना प्रभारी ने दिया निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन

ग्रामीणों की शिकायत पर थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों से बातचीत करने और निष्पक्ष समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसी भी शहीद के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की