BY: Yoganand shrivastva
ग्वालियर: ग्राम पंचायत पचौरा में अपने पूर्वजों की स्मृति में भगवान श्री भोलेनाथ के मंदिर का निर्माण किया गया। इसके बाद मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महामृत्युंजय पाठ और भागवत कथा का आयोजन 3 नवंबर से शुरू होकर 9 नवंबर तक चलेगा।

भागवत कथा का वाचन 11 नवंबर को विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा। कथा का वाचन भागवत कथा व्यास वैदेही दासी और विनय किशोरी जी द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन परीक्षित विश्व पत्रिका संघ के प्रदेश अध्यक्ष ध्यानेंद्र शर्मा के पिता और माता, श्री वासुदेव और गायत्री शर्मा, के निवास ग्राम पंचायत पचौरा में किया जा रहा है।आयोजकों ने सभी सनातन धर्मावलंबियों को सादर आमंत्रित किया है, ताकि वे इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।






