,

अंबिकापुर में सीएम विष्णुदेव साय के दौरे पर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Congressmen protest against CM Vishnudev Sai's visit in Ambikapur

20 से अधिक गिरफ्तार

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अंबिकापुर दौरे के दौरान बुधवार को राजनीतिक गर्मा-गर्मी देखने को मिली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख चौराहे घड़ी चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद पुलिस ने 20 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेसियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर की बदहाल सड़कों की मरम्मत के लिए 23 करोड़ रुपये की राशि देने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि सड़कों की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है और जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ‘वादा निभाओ, सड़क बनाओ’ जैसे नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते देख प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

घटनास्थल पर तैनात पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे व्यापक आंदोलन की राह अपनाएंगे। वहीं, प्रशासन की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की