,

छिंदवाड़ा कफ सिरप त्रासदी पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: 23 बच्चों की मौत के विरोध में उपमुख्यमंत्री राजेश शुक्ला के इस्तीफे की मांग

Report: Devendra Jaiswal

इंदौर: छिंदवाड़ा में जहरीला कफ सिरप पीने पर 23 बच्चों की मौत के विरोध में कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन। उप मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री राजेश शुक्ला को बताया नरभक्षी इस्तीफे की मांग।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव गिरीश जोशी के नेतृत्व में आज रीगल चौराहे पर अनोखा प्रदर्शन किया गया। 23 मासूम बच्चों की छिंदवाड़ा में हुई मौत जो की जहरीले कफ सिरप पीने के कारण हुई थी और उसके बाद मध्य प्रदेश सरकार स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल अपनी जिम्मेदारी को लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए मगर यह सरकार नरभक्षी हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार अमानवीय भी हो चुकी है यह सरकार में संवेदनाएं मर चुकी है इतनी बड़ी घटना के बाद भी मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। इसलिए आज एक अनोखा प्रदर्शन किया गया । रीगल चौराहे पर नर मुंडो की माला पहनकर सांकेतिक रूप से बताया की लाशों पर राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और यह सरकार के मंत्री उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए आज अनोखा प्रदर्शन किया गया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…