,

ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल, कहा- सिर्फ दिखावा हुआ

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अब सियासी विवाद खड़ा हो गया है। कर्नाटक के कोलार से कांग्रेस विधायक के. मंजूनाथ ने इस सैन्य कार्रवाई की पारदर्शिता और प्रभावशीलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

विधायक ने मीडिया से बातचीत में कहा, “असल में किया ही क्या गया? सिर्फ तीन-चार विमान हवा में उड़ाए गए और वो लौट आए। इससे क्या उन निर्दोष लोगों की जान वापस आ जाएगी जो पहलगाम हमले में मारे गए? क्या यही महिलाओं के सम्मान की रक्षा का तरीका है?”

सैन्य कार्रवाई पर उठे सवाल

मंजूनाथ ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य और उसका निष्पादन अभी भी संदेह के घेरे में है। उन्होंने दावा किया कि सरकार केवल प्रतीकात्मक कार्रवाई कर रही है और वास्तविकता से जनता को दूर रखा जा रहा है।

उनका सवाल था, “हर चैनल अलग-अलग कहानी सुना रहा है। कोई कहता है इतने मारे, कोई कुछ और कहता है। आखिर सच्चाई क्या है? कितने मारे गए, कौन मारे गए, इसका आधिकारिक बयान कहां है?”

मानवाधिकारों की चिंता जताई

विधायक ने अंतरराष्ट्रीय मानवीय मूल्यों की बात करते हुए कहा कि चाहे देश कोई भी हो—भारत, पाकिस्तान, चीन या अफगानिस्तान—आम नागरिकों के खिलाफ हिंसा की कोई भी कार्रवाई अस्वीकार्य है। उन्होंने पहलगाम हमले की भयावहता का जिक्र करते हुए कहा, “क्या आपको पता है कि उन महिलाओं के सामने उनके पतियों को गोली मारी गई? बच्चों के सामने उन्हें मार डाला गया। तीन दिन पहले वे कैसे सीमा पार कर भीतर आए और फिर कैसे निकल भागे? इसका जवाब कौन देगा?”

क्या था ऑपरेशन सिंदूर?

गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ड्रोन और मिसाइल हमलों से ध्वस्त किया गया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।

इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई एयरबेस और रडार सिस्टम को तबाह कर दिया। इस स्थिति में पाकिस्तान ने सीजफायर की पेशकश की।

राजनीतिक गलियारों में हलचल

विधायक के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। जहां केंद्र सरकार इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता बता रही है, वहीं विपक्षी नेता इससे जुड़े तथ्यों की मांग कर रहे हैं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की