कांग्रेस खुद संविधान व बाबा साहेब आंबेडकर विरोधीः अमित शाह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

दिल्लीः केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के संविधान पर चर्चा के दौरान डॉ. बीआर आंबेडकर के बयान पर सियासत गरमा गई है। अब विपक्ष लगातार इस्तीफा मांग रहा है। जिसको लेकर अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेस करके खरगे के आरोपों पर पलटवार किया है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस खुद संविधान विरोधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है। यह निंदनीय है। बता दें कि केन्द्रीय मंत्री ने राज्यसभा के दौरान संविधान पर चर्चा की थी, उसी वक्त उन्होंने आंबेडकर को लेकर बयान भी दिया था, जिसको लेकर विपक्ष ने अमित शाह को घेर लिया और इस्तीफे की मांग की।

तथ्यों को तोड़ मोड़कर पेश किया
पत्रकारों से चर्चा करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने जिस प्रकार तथ्यों को तोड़.मरोड़ कर रखने का प्रयास किया है वो निंदनीय है। मैं इसकी निंदा करना चाहता हूं। ये इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा के वक्ताओं ने संविधान पर, संविधान की रचना के मूल्यों पर और जब.जब कांग्रेस या भाजपा का शासन रहा, तब शासन ने संविधान के मूल्यों का किस तरह से मूल्यांकन, संरक्षण और संवर्धन किया, इस पर तथ्यों और अनेक उदाहरण के साथ भाजपा के वक्ताओं ने विषय रखे।

आंबेडकर के प्रति नेहरू की नफरत जगजाहिर
अमित शाह ने कहा, संसद में चर्चा चल रही थी, तो यह साबित हो गया कि कांग्रेस ने किस तरह बाबा साहेब आंबेडकर का विरोध किया। किस तरह कांग्रेस ने बाबा साहेब की मृत्यु के बाद भी उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की, जहां तक भारत रत्न देने की बात है, कांग्रेस के नेताओं ने कई बार खुद को भारत रत्न दिया है। नेहरू जी ने 1955 में खुद को भारत रत्न दिया, इंदिरा गांधी ने 1971 में खुद को भारत रत्न दिया और बाबा साहेब को 1990 में भारत रत्न मिला, जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं थी और भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्थित सरकार थी, आंबेडकर के प्रति नेहरू की नफरत जगजाहिर है।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित