,

Morena : रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप: केन्थरी गांव में दो गुटों के बीच जमकर चली गोलियां, एक की मौत, दो गंभीर

Morena 

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena  । सरायछोला थाना क्षेत्र के केन्थरी गांव में रास्ते के मामूली विवाद ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया। दो पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में अंधाधुंध गोलीबारी हुई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विवाद की पृष्ठभूमि और खूनी संघर्ष

Morena  घटना की जड़ 11 फरवरी को हुई एक मामूली कहासुनी में छिपी है। जानकारी के अनुसार, अवतार गुर्जर और छोटू गुर्जर के बीच रास्ते से निकलने को लेकर बहस हुई थी, जिसे ग्रामीणों ने उस समय सुलझा लिया था। हालांकि, बीते शाम यह विवाद फिर से गहरा गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष हथियारों के साथ आमने-सामने आ गए और गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। इस गोलीबारी में सत्यवीर गुर्जर के सिर में गोली लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घायलों की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई

Morena  दूसरी ओर से रामअवतार गुर्जर और देवेंद्र गुर्जर भी गोली लगने से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। सरायछोला थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर एक दर्जन से अधिक नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी फरार, घरों पर लटके ताले

Morena  वारदात के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए सभी आरोपी अपने घरों में ताले डालकर फरार हो गए हैं। थाना प्रभारी (TI) केके सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Read this: Dabra : डबरा में धार्मिक महाकुंभ: नवग्रह शक्ति पीठ में तंत्र-मंत्र साधना और 10 लाख आहुतियों का महायज्ञ

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…