,

शादी में संग्रामः शादी का स्टेज बना महाभारत का अखाड़ा, वर-वधू पक्ष में चले लात-घूसे

- Advertisement -
Ad imageAd image
bride and groom fight in wedding ceremony

शादी एक ऐसा पर्व है जो कि बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व को हमेशा याद रखा जाता है, इसके लिए आजकल लोग लाखों करोड़ों रूपए खर्च करते है और एक यादगार पल बनाते है। वहीं शादियों में कई रस्में भी निभाई
जाती है। इसके साथ ही वर पक्ष वधू पक्ष से कुछ उम्मीदें भी रखता है जैसे कि, उनका स्वागत अच्छे से हो इत्यादि-इत्यादि लेकिन तब क्या हो जब शादी का माहौल हो और सभी मेहमान जश्न में डूबे हो और अचानक वर-वधू पक्ष में संग्राम छिड़ जाए़?
दोनों पक्ष दूसरे को लात-घूसों से पीटने लगे़? इतना ही नहीं दूल्हा भी स्टेज से उतरकर लड़ाई में शामिल हो जाए़?
ऐसा ही मामला सामने आया है लखनऊ के मोहनलालगंज के ग्राम भौंदरी से। जहां किसान सुखलाल की बेटी की शादी उन्नाव सोहावा निवासी कमलेश से तय हुई थी। जब बारात ग्राम भौेंदरी पहुंची तो वधू पक्ष नेे जनवासे में बरातियों का स्वागत किया
इस दौरान स्वागत में कमी को लेकर कुछ बरातियों ने टिप्पणी कर दी, जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया लेकिन बड़े बुजुर्गों ने मामले को शांत कराया। उसके बाद जैसे ही जयमाला का कार्यक्रम हुआ वर-वधू ने एक दूसरे को माला पहनाई तभी बरातियों
एवं घरातियों में लात-घूसे चलने शुरू हो गए, बरातियों को पिटता देख दुल्हा भी स्टेज से उतर गया और लड़ाई में शामिल हो गया। लड़ाई के दौरान दुल्हन भी स्टेज से गिर गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुची।

पुलिस ने किया मामला सुझाने का प्रयास
पुलिस के आते ही वधू पक्ष ने आरोप लगाया कि, बरातियों में से कुछ लोग शराब पीकर टिप्पणी कर रहे थे। उन्होंने ही मारपीट शुरू की है। वहीं वर पक्ष ने अन्य रस्मों को करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास भी किया लेकिन दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। मोहन लालगंज थाने के पुलिस निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर लिखित शिकायत आती है तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में