मिशन शक्ति 5.0 लॉन्च : सीएम योगी बोले- यूपी में अब बहन-बेटियां सुरक्षित और आत्मनिर्भर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मिशन शक्ति 5.0 लॉन्च : सीएम योगी बोले- यूपी में अब बहन-बेटियां सुरक्षित और आत्मनिर्भर

BY: VANDANA RAWAT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन सभागार में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति-5.0 का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, लेकिन आज हालात बदल चुके हैं। बहन-बेटियां अब न सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि खुद अपनी राह बना रही हैं।

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि नारी सम्मान उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनका कहना था कि अगर नीयत साफ हो तो योजनाएँ अपने आप सफल मार्ग बनाती हैं।

मिशन शक्ति-5.0 : नारी सुरक्षा का नया अध्याय

कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रदेश के सभी 1,647 थानों में मिशन शक्ति केंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ किया। साथ ही ‘सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ फोल्डर और SOP पुस्तिकाओं का भी विमोचन किया।
उन्होंने कहा कि 2020 में शुरू हुआ मिशन शक्ति आज अपने पांचवें चरण में प्रवेश कर रहा है। यह अभियान महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दे रहा है।

यूपी पुलिस में बढ़ी महिला शक्ति

सीएम योगी ने बताया कि आजादी के बाद से 2017 तक यूपी पुलिस में सिर्फ 10,000 महिलाएं कार्यरत थीं। लेकिन पिछले आठ सालों में यह संख्या 44,000 से अधिक हो चुकी है।

  • हर भर्ती में 20% महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य की गई।
  • पुलिस ट्रेनिंग क्षमता को 3,000 से बढ़ाकर 60,000 कर दिया गया।
  • हाल ही में भर्ती हुए 60,200 पुलिसकर्मियों में 12,000 महिलाएं शामिल हैं।

शिक्षा और कल्याण योजनाओं से बेटियों को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले लड़कियों की स्थिति बहुत दयनीय थी। कई बेटियां बिना जूते-चप्पल और पुराने कपड़ों में स्कूल जाती थीं। अब सरकार हर बच्चे को दो यूनिफॉर्म, किताबें, बैग, जूते, मोजे और स्वेटर उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कन्या सुमंगला योजना और सामूहिक विवाह योजना की भी चर्चा की।

  • कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • सामूहिक विवाह योजना के तहत हर बेटी को 1 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है।

महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल

सीएम योगी ने कहा कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिली है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों ने उनकी गरिमा की रक्षा की है।
इसके अलावा,

  • बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंस सखी योजना से 40,000 महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हुईं।
  • पोषाहार मिशन में 60,000 महिलाएं सीधे उत्पादन से जुड़कर कमाई कर रही हैं।

अपराधियों के लिए चेतावनी : अब बेटियों को कोई छू नहीं सकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा था। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।
उन्होंने बताया कि सिर्फ 2024-25 में ही 9,513 मामलों में 12,271 अपराधियों को सजा दिलाई गई है, जिनमें 12 को मृत्युदंड और 987 को आजीवन कारावास मिला।

सीएम ने बरेली की घटना का जिक्र करते हुए कहा –
“जब एक अपराधी पकड़ा गया तो उसने खुद कहा कि गलती से यूपी आ गया हूं, अब ऐसा दोबारा नहीं करूंगा।”

सीएम योगी का संदेश

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव है। उनकी सरकार की हर योजना नारी केंद्रित है और आगे भी महिला सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं