,

सीएम योगी का सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली पर बड़ा तोहफा, बोनस देने का किया ऐलान

- Advertisement -
Ad imageAd image
CM Yogi announces a big Diwali gift for government employees, bonus

by: vijay nandan

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल के दिवाली पर्व से पहले लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 14.82 लाख सरकारी कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने की घोषणा की है। यह रकम जल्द ही उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बोनस कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की सराहना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका बेहद अहम है और राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए हर स्तर पर प्रतिबद्ध है।

कितना मिलेगा बोनस?

वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा। यह भुगतान अधिकतम वेतन सीमा ₹7,000 के आधार पर होगा। यानी प्रत्येक पात्र कर्मचारी को लगभग ₹6,908 का बोनस मिलेगा। वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 (₹47,600 से ₹1,51,100) तक के कर्मचारियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार के विभागों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और स्थानीय निकायों के कर्मचारी बोनस के पात्र होंगे। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बोनस भुगतान समय पर और दिवाली से पहले सुनिश्चित किया जाए।

दिवाली पर दोहरी खुशियां, उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए भी तोहफा

सरकार ने दिवाली से पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) की 1.86 करोड़ महिला लाभार्थियों को एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल देने की घोषणा की है। लाभार्थियों को पहले सिलेंडर की कीमत चुकानी होगी, लेकिन पूरी राशि बाद में सीधे उनके बैंक खातों में वापस कर दी जाएगी। दिवाली बोनस और उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए तोहफे के साथ यूपी सरकार ने कर्मचारियों और आम जनता दोनों के लिए त्योहारी खुशियों को दोगुना कर दिया है। मुख्यमंत्री के इस कदम से शासन-प्रशासन में उत्साह का माहौल है और कर्मचारियों के चेहरे पर दीवाली से पहले ही मुस्कान लौट आई है।

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मंत्रियों के साथ दो

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों