,

गुरु रविदास के संदेशों पर चलकर समावेशी छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

cm-vishnudev-sai-ravidas-samaj-shapath-grahan-ceremony-raipur

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को कृषि विश्वविद्यालय परिसर, रायपुर में आयोजित सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नव–निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समानता, सेवा और सामाजिक न्याय के संदेश आज भी समाज को नई दिशा देने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि समाज के सहयोग से सरकार भेदभाव रहित, समावेशी और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि डबल इंजन की सरकार सामाजिक न्याय, विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का सतत प्रयास करती रहेगी।

गुरू रविदास जी का मुख्य संदेश और दर्शन

संत गुरु रविदास जी भक्ति आंदोलन के महत्वपूर्ण संत और समाज सुधारक थे। उनका जन्म वाराणसी के पास एक साधारण परिवार में हुआ था। वे ईश्वर भक्ति, मानवता और समानता के संदेशों के लिए पूरे देश में सम्मानित हैं।

गुरु रविदास हमेशा कहते थे कि सभी मनुष्य समान हैं और किसी के साथ भी जाति, धर्म या जातिगत आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। उनके अनुसार, सच्ची भक्ति वही है जिसमें सेवा, प्रेम और अच्छा व्यवहार शामिल हो। उन्होंने ऐसा समाज बनाने की बात कही जहाँ सभी लोग खुश हों, किसी पर अत्याचार न हो और हर व्यक्ति सम्मान के साथ जीवन जी सके। उनकी ‘बेगमपुरा’ की कल्पना आज भी आदर्श समाज का प्रतीक मानी जाती है। गुरु रविदास जी के भजन सरल भाषा में हैं और मन को शांति देते हैं। उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं और समाज में भाईचारा व समानता की सीख देते हैं।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…