,

आज रायपुर में रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय: पीएम के दौरे की तैयारियों पर करेंगे बैठक

आज रायपुर में रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय: पीएम के दौरे की तैयारियों पर करेंगे बैठक

Reporter: Himanshu Patel, Edit By: Mohit Jain

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर प्रवास पर रहेंगे। सुबह 11:30 बजे वे बीजेपी प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे, जहां जनजातीय गौरव दिवस को लेकर आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

दोपहर 3:10 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय महानदी भवन जाएंगे। यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी और विभागीय प्रमुख मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल और जनसभा की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को प्रदेश की प्रशासनिक तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO