,

मुख्यमंत्री साय बोले, 152 किमी की एकता यात्रा सरदार पटेल के संकल्प को समर्पित, यूनिटी मार्च में शामिल 72 युवाओं को किया रवाना

cm-vishnu-deo-sai-statement-sardar-patel-150th-anniversary-unity-day

report- pravins manhar by: vijay nandan

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अथक परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत का निर्माण किया। उनकी जन्म जयंती को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया की ओर से सरदार 150 यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती होने के कारण पूरे देश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला और राज्य स्तर पर एकता यात्राओं का आयोजन हो रहा है।

उन्होंने बताया कि सरदार पटेल की जन्मभूमि नडियाद से लेकर एकता नगर स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक 152 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय एकता यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में प्रदेश के 68 युवा शामिल हो रहे हैं. मुख्यमंत्री ने यूनिटी मार्च को रवाना किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वे स्वयं भी इस यात्रा में एक दिन के लिए शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा न केवल सरदार पटेल के योगदान को याद करने का अवसर है, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सामूहिक शक्ति का संदेश भी देती है।