बस्तर में मिलेट्स खेती को लेकर सीएम साय का फोकस, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टरः मनोज जंगम

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज जगदलपुर में बस्तर संभाग के प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस अहम बैठक में सातों जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (SP) और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में शांति बहाली, ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रणनीति तैयार करना था।

बस्तर में मिलेट्स खेती को बताया गया संभावनाओं वाला क्षेत्र

मुख्यमंत्री साय ने बैठक में मिलेट्स (मोटे अनाज) की खेती को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर के पहाड़ी और आदिवासी इलाकों में इसकी खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने इसे स्थानीय किसानों के लिए आत्मनिर्भरता का माध्यम बताया और अफसरों को निर्देश दिए कि किसानों को इस ओर प्रोत्साहित किया जाए।

नक्सलवाद का जड़ से खात्मा, योजनाओं की पहुँच पर चर्चा

बैठक में नक्सल समस्या के समाधान और अंदरूनी गांवों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर मंथन हुआ। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुँचना चाहिए, ताकि जनता को शासन की उपस्थिति और संवेदनशीलता का अहसास हो सके।

पहले दिन पर्यटन और समाजसेवियों के साथ संवाद

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय और गृह मंत्री विजय शर्मा पिछले दो दिनों से बस्तर दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने विकसित बस्तर के विज़न को लेकर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, स्थानीय पर्यटन उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। इस दौरान बस्तर के विकास, पर्यटन, संस्कृति और रोजगार के नए अवसरों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

कांग्रेस पर तीखा हमला

वहीं, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने जनता को ‘वेंटिलेटर’ पर डाल दिया था, न विकास हुआ और न ही जनहित की योजनाओं को सही तरीके से लागू किया गया। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार जन-जन तक योजनाएं पहुंचाने, युवाओं को रोजगार देने और बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

आंध्र प्रदेश सरकार ने TCS को 99 पैसे में 21 एकड़ जमीन दी, विशाखापत्तनम बनेगा IT हब…यह भी पढ़े

Chhindwara में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलटी, 10 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा मध्यप्रदेश के

Petrol Diesel : अफवाहों पर रोक के लिए SOP जारी, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Petrol Diesel : अफवाहों से बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट जिले में पेट्रोल

Dhanwal suspension : श्री धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन

Dhanwal suspension : अपेक्स बैंक द्वारा दिनांक 22-3-26 को आदेश क्रमांक मप्रमु/13/केडर/प्रसं/2979

RAIPUR : आबकारी ठेकों और महादेव सट्टा मामले पर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार

RAIPUR : आबकारी विभाग ठेका विवाद पर पलटवार रायपुर में आबकारी विभाग

Hazaribagh में रामनवमी से पहले पुलिस का ‘महाअभियान’: 54 ठिकानों पर रेड, शराब की भट्टियां की गईं ध्वस्त

रिपोर्टर: रूपेश कुमार दास Hazaribagh रामनवमी के महापर्व को नशामुक्त और शांतिपूर्ण

Cinema राजकुमार राव की फिल्म ‘टोस्टर’ का इंतज़ार खत्म: ओटीटी पर इस दिन होगी ब्लॉकबस्टर एंट्री

Cinema : बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के

Maheshwar में फूटा परिजनों का दर्द: “बेटी दबाव में है, साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है कुल का नाम”

Maheshwar फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की अभिनेत्री मोनालिसा भोंसले द्वारा कोच्चि

Mercosur ने UAE और भारत के साथ व्यापार वार्ता तेज की, वैश्विक ट्रेड में नए अवसर

Mercosur : दक्षिण अमेरिकी व्यापार समूह Mercosur ने भारत और UAE के