CM Mohan Yadav 201 Crore Projects in Sidhi: प्रदेश के विकास और कल्याण के लिए जनता का अटूट विश्वास ही हमारी ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

CM Mohan Yadav 201 Crore Projects in Sidhi: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के विकास और कल्याण के लिए जनता का अटूट विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर ही विकसित मध्यप्रदेश का सपना साकार होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश का कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को सीधी जिले के सिंहावल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहरी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सीधी जिले में 201 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से 209 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

CM Mohan Yadav 201 Crore Projects in Sidhi: सीधी जिले को मिली बड़ी विकास सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 133 करोड़ 62 लाख रुपये के 30 कार्यों का भूमिपूजन और 68 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 179 कार्यों का लोकार्पण किया गया है। इसके साथ ही “बगिया मां के नाम” योजना के तहत 11 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से 505 कार्यों का शुभारंभ भी किया गया।

CM Mohan Yadav 201 Crore Projects in Sidhi: बहरी में खुलेगा नया कॉलेज, सड़क और पुल की घोषणा

मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर बहरी में नया कॉलेज खोलने की घोषणा की, जो अगले सत्र से प्रारंभ होगा। बहरी से चुरहट तक 64.54 किलोमीटर लंबी टू-लेन सड़क के निर्माण की भी घोषणा की गई। साथ ही गोपद नदी पर 500 मीटर लंबा पुल और महान नदी पर रपटा निर्माण की घोषणा भी की गई।

CM Mohan Yadav 201 Crore Projects in Sidhi

शिक्षा, न्याय और स्वास्थ्य को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री ने सिंहावल और देवसर के महाविद्यालयों में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय शुरू करने, देवसर में पार्ट टाइम एडिशनल कलेक्टर कोर्ट को फुल टाइम करने तथा कई स्कूलों को हायर सेकेंडरी में उन्नत करने की घोषणा की। कुछ गांवों में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी खोले जाएंगे।

पंजा दरी को मिलेगी वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सीधी की पंजा दरी जिले की पहचान है। सरकार इसे जीआई टैग दिलाकर वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत है। टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश से स्थानीय कारीगरों को रोजगार मिलेगा और पारंपरिक कला को बढ़ावा मिलेगा।

संकल्प से समाधान महाअभियान-1 का ऐलान

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी से 31 मार्च तक “संकल्प से समाधान महाअभियान-1” चलाने की घोषणा की। इस अभियान के तहत प्रदेश की 106 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाया जाएगा। अभियान को चार चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसमें आवेदन से लेकर अंतिम निराकरण तक की व्यवस्था होगी।

CM Mohan Yadav 201 Crore Projects in Sidhi

किसान, महिला और युवाओं के लिए बड़ी योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सिंचाई रकबा बढ़ाया गया है और नदी जोड़ो अभियान के माध्यम से आने वाले वर्षों में सिंचाई का विस्तार किया जाएगा। लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। युवाओं के लिए रोजगार और उद्योग के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

CM Mohan Yadav 201 Crore Projects in Sidhi: सीधी को मिलेगा कनेक्टिविटी और पर्यटन का लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि विंध्य प्रगति पथ, नई सड़कें, रेल और हवाई सुविधाओं से सीधी जिले की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। संजय टाइगर रिजर्व, सोन घड़ियाल अभयारण्य और सोन नदी के पर्यटन विकास से जिले को नई पहचान मिलेगी।

यह खबर भी पढ़ें: Madhya Pradesh 9 January: पुरातत्वविद् डॉ. वाकणकर ने पुरातत्व को बनाया जन आंदोलन: सीएम

CM Mohan Yadav 201 Crore Projects in Sidhi: प्रदर्शनी का अवलोकन, हितग्राहियों से संवाद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना की।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

- Advertisement -
Ad imageAd image

PM Awas Yojana Corruption: PM आवास योजना में घूसखोरी का खुलासा, दूसरी किस्त के नाम पर वसूली का आरोप

PM Awas Yojana Corruption: लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र से प्रधानमंत्री आवास योजना

Raipur Knife Attack: रायपुर में फिर चाकूबाजी, पुराने विवाद में युवक पर हमला, हालत गंभीर

Raipur Knife Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से भीषण

Horoscope: 1 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानें सभी 12 राशियों के हाल

Horoscope: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार 1 अप्रैल 2026 का दिन कई

Amarwara में प्राइवेट स्कूलों को खुली छूट, जांच के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति, अभिभावक जाएं तो जाएं कहां ?

रिपोर्ट- राकेश चांदवंशी Amarwara : छिंदवाड़ा, जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा की कार्यप्रणाली

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा