,

CM Dr Yadav Dubai Visit : एमपी के लिए CM डॉ. मोहन यादव का मिशन निवेश, तीसरे दिन 53 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव

CM Dr Yadav Dubai Visit investment 53000-crore

CM Dr Yadav Dubai Visit : मध्यप्रदेश की बात में आज बात मुख्यमंत्री का दुबई प्रवास और निवेशकों द्वारा जताये विश्वास की, बात मध्यप्रदेश के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मिशन निवेश की…मध्यप्रदेश औद्योगिक निवेश, विकास और रोजगार की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश की असीम संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में इन्ही संभावनाओं को अवसरों और उपलब्धियों में बदलने के लिए मध्यप्रदेश तैयार है। ऐसे में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मिशन के दौरान दुबई के तीन दिवसीय दौरे पर रहे।

जहां दुनिया के बड़े निवेशकों और उद्योगपतियों के बीच मुख्यमंत्री ने ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ का विजन रखा और प्रदेश को ग्लोबल इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के तौर पर पेश किया। साथ ही यूएई सहित दुनिया के निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिये न्योता दिया।अब सरकार का AI से लेकर ग्रीन एनर्जी, लॉजिस्टिक्स से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और फूड प्रोसेसिंग से लेकर टेक्सटाइल तक… निवेश के कई सेक्टरों पर फोकस है। ऐसे में मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार की संभावनाओं को नई उड़ान देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दुबई दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। पहले देखिये ये रिपोर्ट फिर करेंगे इसी विषय पर चर्चा।

CM Dr Yadav Dubai Visit : मुख्यमंत्री का दुबई प्रवास, निवेशकों ने जताया विश्वास

मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती है। मध्यप्रदेश में निवेश सुगमता, औद्योगिक अवसंरचना, भूमि उपलब्धता, लॉजिस्टिक्स और नीति समर्थन निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश संभावनाओं को अवसरों और उपलब्धियों में बदलने के लिए तैयार है। ये कहना है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का। वे मंगलवार को दुबई में इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

निवेशक यहां आएं और अपने व्यापार-व्यवसाय से राज्य को समृद्ध बनाएं। हमारी सरकार में लगभग 15 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर नजर आने लगे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निवेश की दृष्टि से मध्यप्रदेश में सभी प्रकार की संभावनाएं हैं। आज दुबई वैश्विक व्यापार का केंद्र है, जहां सपनों को धरातल पर उतारने का काम होता है। यहां के व्यवसायियों की पहचान देश और दुनिया में बन रही है।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भारत का ऐसा विशिष्ट राज्य है जहां हीरे की खदान है, मैं दुबई के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करता हूं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सस्ती बिजली के साथ ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2 रूपये 17 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराना हमारी जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूएई के साथ नवाचार और साझा समृद्धि की सोच हमें करीब लाती है। इसी भावना के साथ हम निवेशकों को GIS-2027 के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। व्यापार को सरल बनाने के लिए बीते ढाई वर्षों में 2,700 नियमों और 900 कानूनों को समाप्त किया गया है। इन सुधारों से मध्यप्रदेश आज देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभर रहा है

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते वर्ष हमने 15 लाख करोड़ रूपये से अधिक के निवेश के प्रस्ताव धरातल पर उतारे हैं, तो वहीं 76 हज़ार करोड़ से अधिक का मध्यप्रदेश से विदेशी निर्यात भी हुआ है। व्यापार – व्यवसाय के लिए पहले 60 दिवस में ज़मीन आवंटित होती थी, लेकिन अब इसकी समय अवधि कम करके हमने 29 दिवस से भी कम की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की राज्य स्तरीय सबसे अच्छी एविएशन पॉलिसी मध्यप्रदेश की है।अबुधाबी से सीधे इंदौर तक फ्लाइट सुविधा है और अगले माह से हम शारजाह के लिए मध्यप्रदेश से सीधे फ्लाइट शुरू कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वैश्विक निवेश और नवाचार के प्रमुख केंद्र दुबई में मध्यप्रदेश की विकास यात्रा और निवेश संभावनाओं को साझा करना हमारे लिए गौरव का विषय है। हमारा लक्ष्य मध्यप्रदेश को निवेश, उद्योग और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाकर युवाओं के लिए रोजगार और विकास के नए अवसर सृजित करना है। आज देश में सबसे तेज विकास दर मध्यप्रदेश की है। देश में सबसे कम बेरोजगारी दर मध्यप्रदेश की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में राज्य को 34 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, इनमें से 30 प्रतिशत से अधिक प्रोजेक्ट्स धरातल पर उतर चुके हैं। तेजी से विकसित होती औद्योगिक संरचना और मजबूत होती अर्थव्यवस्था के साथ मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में अपनी विशेष पहचान बना रहा है।ऐसे में मध्यप्रदेश संभावनाओं को अवसरों और उपलब्धियों में बदलने के लिए तैयार है।

सीएम यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अपनी रणनीतिक केंद्रीय भौगोलिक स्थिति, प्रतिस्पर्धी लागत, विशाल औद्योगिक लैंड बैंक, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और देश के बड़े बाजारों से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी के साथ देश का प्रमुख निवेश केंद्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि राज्य सरकार पारदर्शी नीतियों, त्वरित सिंगल-विंडो सिस्टम और उद्योग-अनुकूल वातावरण के माध्यम से निवेशकों को संपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है। शारजाह का विस्तृत व्यापारिक नेटवर्क और कनेक्टिविटी मध्यप्रदेश के स्थानीय उत्पादों के निर्यात, कौशल संवर्धन, रोजगार सृजन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

ये भी जानिए : MP Railway Projects 2026 : मध्यप्रदेश को बड़ी रेल सौगात, 3 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी; 56 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ

Basti News: सरकारी शराब की दुकान से 100 मीटर दूर सड़क किनारे मिला 28 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Basti News वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा धमौरा तिराहे

Madhupur News: पैतृक संपत्ति विवाद में मारपीट, आठ महिलाओं समेत 11 लोग घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News शहर के नबी बख्श रोड स्थित एक