,

Samastipur Job Camp: समस्तीपुर में 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 11 सितंबर को लगेगा जॉब कैंप

Samastipur Job Camp

BY: Yoganand Shrivastva

Samastipur Job Camp नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला नियोजनालय, समस्तीपुर की ओर से 11 सितंबर 2026 को एक दिवसीय जॉब कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसमें योग्य अभ्यर्थी सीधे इंटरव्यू में शामिल होकर रोजगार का अवसर हासिल कर सकते हैं। खास बात यह है कि जॉब कैंप में शामिल होने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सेल्स रिप्रेजेंटेटिव पद पर होगी भर्ती

Samastipur Job Camp जिला नियोजन पदाधिकारी की सूचना के मुताबिक, जॉब कैंप में Nava Bharath Fertilizers LLP द्वारा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस पद के लिए 12वीं पास या उससे अधिक योग्यता रखने वाले पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 20 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार से 14,500 रुपये तक मासिक वेतन के साथ टीए और डीए का लाभ भी मिलेगा। नौकरी का कार्यक्षेत्र समस्तीपुर और बेगूसराय बताया गया है।

11 सितंबर को जिला नियोजनालय में इंटरव्यू

Samastipur Job Camp जॉब कैंप का आयोजन 11 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला नियोजनालय, समस्तीपुर परिसर में होगा। अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

ये दस्तावेज लेकर पहुंचना जरूरी

Samastipur Job Camp जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बायोडाटा की दो प्रतियां, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और NCS रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेज साथ लाने होंगे। नियोजनालय की ओर से अभ्यर्थियों को फॉर्मल ड्रेस में पहुंचने की सलाह दी गई है।

नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए यह अवसर पूरी तरह निःशुल्क है। अभ्यर्थी सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर 11 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच जिला नियोजनालय, समस्तीपुर पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

Read this: Iran ने अमेरिकी अंडरवॉटर ड्रोन पर किया कब्जा, जॉर्डन के अमेरिकी बेस पर दागी 20 बैलिस्टिक मिसाइलें

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…