गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांव में मनाई दीपावली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chief Minister Yogi Adityanath celebrated Diwali in Vantangiya village in Gorakhpur.

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन में वनवासियों के साथ दीपावली मनाई। मुख्यमंत्री ने यहां प्रदेश की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए 49 करोड़ रुपये की 133 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि आज की अयोध्या नव्य और दिव्य होकर पूरे भारत की पहचान बन गई है।

अयोध्या समृद्धि और सुशासन का प्रतीक — सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या को विदेशी आक्रांताओं ने अपमानित किया था और कांग्रेस सरकारों ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारने का प्रयास किया। सपा शासनकाल में रामभक्तों पर अत्याचार हुए, लेकिन आज वही अयोध्या पूरी दुनिया को आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का कायाकल्प पूरे भारत की गौरवगाथा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज की अयोध्या बांटती नहीं, जोड़ती है। यहां महर्षि वाल्मीकि, माता शबरी, लता मंगेशकर और दक्षिण भारत के संतों की प्रतिमाएं एकता और समरसता का प्रतीक हैं।”

सीएम ने साझा की वनवासियों के साथ दीपावली की खुशियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर सीएम लगातार नौवीं बार वनटांगिया समाज के बीच दीपावली मनाने पहुंचे। उन्होंने वनवासियों के साथ दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की और कहा कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां और समृद्धि लाए। उन्होंने अपील की कि कोई भी परिवार दीपावली की खुशियों से वंचित न रहे।

सीएम ने कहा, “हर व्यक्ति के घर दीप जले, मिठाई पहुंचे। गरीब परिवारों में खुशियां बांटें और उनके साथ दीपावली मनाएं। गरीबों के घर दीप जलाते हुए सेल्फी लें और दुनिया को बताएं कि हम साथ मिलकर खुशियां मना रहे हैं।”

49 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उपहार

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर जिले को 49 करोड़ रुपये की सौगात दी। उन्होंने 32.81 करोड़ रुपये की लागत से 128 विकास कार्यों का लोकार्पण और 16.80 करोड़ रुपये की 5 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यह जिले के ग्रामीण और वन क्षेत्र के विकास को गति देने वाला बड़ा कदम बताया जा रहा है।

स्टालों का निरीक्षण और बच्चों का अन्नप्राशन

सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों — वन, कृषि, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, ओडीओपी, समाज कल्याण आदि की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ली।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया और तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें उपहार भी प्रदान किए।

गांव का भ्रमण और लोगों से संवाद

प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री गांव के भ्रमण पर निकले। उन्होंने वनटांगिया समाज के मुखिया रामगणेश के घर जाकर दीप जलाया और दीपोत्सव का शुभारंभ किया। सीएम योगी ने बच्चों से बातचीत की, फोटो खिंचवाए और ग्रामीणों का हालचाल जाना।

“सीएम योगी से सीख लेते हैं अन्य प्रदेशों के नेता” — डॉ. संजय निषाद

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में त्योहार अब सौहार्द और प्रेम के माहौल में मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा, “योगी सरकार ने यूपी को अपराधमुक्त और भ्रष्टाचारमुक्त बनाकर अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। सीएम योगी वही भाव रखते हैं जो त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने निषादराज के प्रति रखा था।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी