प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मुलाकात

- Advertisement -
Ad imageAd image
Chief Minister Dr. Yadav met Prime Minister Shri Modi

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें मध्यप्रदेश में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रमों के लिए मध्यप्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जल संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान्तर्गत खंडवा जिला भूगर्भ-जल भंडारण में पूरे देश में प्रथम आया है और मध्यप्रदेश ने शीर्ष चार राज्यों में स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की प्रेरणा गुजरात सरकार से मिली है, जहाँ पुराने कुएं, बावड़ियों, नदी तटों का जीर्णोद्धार कर भूगर्भ-जल भंडारण के विशेष काम किये गये हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को अभियान के समापन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से सम्मिलित होकर आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रण दिया, जिसे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सहर्ष स्वीकार किया है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में चार स्तंभों-गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के विकास की दिशा में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने, खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों को बढ़ावा देने और कृषि आधारित उद्योगों के नए अवसर सृजिन करने के उद्देश्य से आगामी 12-13 और 14 अक्टूबर को सीहोर जिले में 2 लाख से अधिक किसानों का वृहद सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को इस सम्मेलन के उद्घाटन करने के लिए निमंत्रण दिया।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में केंद्र सरकार के सहयोग से जनजातीय अंचल धार में पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जा रहा है। उन्होंने पार्क के भूमि-पूजन और औद्योगिक खंडों के आवंटन के लिए भी प्रधानमंत्री श्री मोदी को आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि भोपाल में मेट्रो ट्रेन इस वर्ष अक्टूबर माह तक प्रारंभ हो जाएगी, प्रधानमंत्री श्री मोदी को इसका करने का न्यौता भी दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सलवाद समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि विगत डेढ़ वर्ष में 10 से अधिक नक्सलवादी मारे गए हैं जिन पर एक करोड़ 62 लाख रुपए का इनाम था। प्रदेश का बालाघाट एकमात्र नक्सल प्रभावित जिला था, जिसमें तहसील स्तर पर ही कुछ नक्सल गतिविधियां रह गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की घोषणा के अनुरूप मार्च 2026 तक प्रदेश में नक्सलवादी गतिविधियों पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विगत नौ वर्षों से कर्मचारियों की रुकी हुई पदोन्नति का समाधान निकाला है। कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पदोन्नति के नए नियम बनाए गए हैं, जिससे लगभग 5 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा और 2 लाख से अधिक नवीन पदों की भर्ती का रास्ता खुलेगा। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि तीन हजार वर्ष पूर्व महाकाल की नगरी उज्जैन से कालगणना की जाती थी, जिसे औपनिवेशिक शक्तियों के कारण पहले पेरिस और फिर ग्रीनविच को स्टैंडर्ड टाइम बना दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एशिया के वैज्ञानिक सहमत हैं कि समय की शुद्ध गणना पूर्व दिशा से होनी चाहिए, जिसके लिए भारत सर्वोत्तम देश है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने उज्जैन के निकट एक नई वेधशाला स्थापित की है, जो भविष्य में समय गणना का केंद्र बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में जनवरी में स्टैंडर्ड टाइम के संबंध में एक वैश्विक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को इस सम्मेलन का भी आमंत्रण दिया। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य ने आदिकाल में सुशासन और गणतंत्र की स्थापना की थी। इनकी गौरव गाथा को महानाट्य के माध्यम से देश के विभिन्न शहरों में मंचन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अलंकरण शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी से सहयोग का निवेदन किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केंद्र सरकार के मूलमंत्र ‘सबका साथ-सबका विकास’ सबका प्रयास और सबका विकास पर प्रदेश सरकार कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है।

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

भारत पहली बार टॉप 100 में | 2025 सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स रैंकिंग में बड़ी छलांग

भारत ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र (UN) की ग्लोबल सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स

सलमान खान बने ISPL दिल्ली टीम के नए मालिक | जानिए पूरी डिटेल

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अब क्रिकेट मैदान पर भी अपनी मौजूदगी

भारत पहली बार टॉप 100 में | 2025 सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स रैंकिंग में बड़ी छलांग

भारत ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र (UN) की ग्लोबल सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स

सलमान खान बने ISPL दिल्ली टीम के नए मालिक | जानिए पूरी डिटेल

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अब क्रिकेट मैदान पर भी अपनी मौजूदगी

हिरोशिमा-नागासाकी की तरह खत्म हुई जंग? ईरान-इजरायल विवाद पर ट्रंप का नया फार्मूला

ट्रंप का खुलासा: हमले से पहले अमेरिकी सैनिक हटाए गए अमेरिकी राष्ट्रपति

वक्फ पर पाकिस्तान में कैसे चलता है सरकारी खेल?

पाकिस्तान की नींव रखने वाले मोहम्मद अली जिन्ना को वहां 'कायदे-आजम' कहा

सद्दाम हुसैन: तानाशाह का आख़िरी ठिकाना बना 8 फीट गहरा गड्ढा

सद्दाम हुसैन... नाम सुनते ही जहन में एक तानाशाह की तस्वीर बनती

अयातुल्ला खुमैनी की अनसुनी भारतीय कहानी | खुमैनी का भारत कनेक्शन

20वीं सदी में जब भी दुनिया की सबसे बड़ी क्रांतियों की बात

600 गाड़ियों का काफिला, महिला बॉडीगार्ड और तंबू—गद्दाफी की सनक की पूरी कहानी!

लीबिया के कर्नल मुअम्मर गद्दाफी का नाम सुनते ही ज़ेहन में एक

ग्वालियर में कांग्रेस का संविधान सत्याग्रह, अंबेडकर प्रतिमा स्थापना की मांग पर भूख हड़ताल

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को ग्वालियर में 'संविधान सत्याग्रह' और एक

झारखंड की 25 बड़ी खबरें आज | Ranchi, Bokaro, Singhbhum ताजा अपडेट – 26 जून 2025

26 जून 2025, रांची। अगर आप झारखंड की ताजा खबरें, मौसम अलर्ट,

छत्तीसगढ़ की 25 बड़ी खबरें | Raipur, Bilaspur, Durg की आज की ताजा खबरें | 26 जून 2025

1. रायपुर: सूटकेस मर्डर केस में वकील ही निकला पत्नी का हत्यारा

MP की 25 बड़ी खबरें: 26 जून 2025 की ताजा अपडेट | Madhya Pradesh News

मध्य प्रदेश में हर दिन कुछ न कुछ बड़ा होता है। कहीं

मुख्यमंत्री निवास भोपाल में 26 जून को होगा लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है किदेश में लोकतंत्र की रक्षा में

गोड्डा में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, चार युवक गिरफ्तार

गोड्डा, झारखंड।शहर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर प्रतापपुर में लोकतंत्र सेनानियों का हुआ सम्मान

रिपोर्ट: अनूप विश्वास विधायक शकुंतला पोर्ते रहीं मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के

धमतरी में गुंडा-बदमाशों पर कसी नकेल, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

रिपोर्टर: वैभव चौधरी | स्थान: धमतरी, छत्तीसगढ़धमतरी जिले में लगातार बढ़ रही

चित्रकला की छात्रा पायल जैन को पीएचडी की उपाधि

भारतीय संस्कृति और प्राकृतिक रंगों पर किया शोध सरोजनी नायडू शासकीय कन्या

भोपाल: निजी स्कूलों की लूट, स्टिंग ऑपरेशन से हुआ खुलासा

भोपाल, 25 जून 2025राजधानी भोपाल में निजी स्कूलों की मनमानी और शिक्षा

उत्तराखंड हादसा: मूसलधार बारिश के बीच नहर में गिरी कार, मासूम समेत चार की मौत, तीन गंभीर

BY: Yoganand Shrivastva हल्द्वानी, : उत्तराखंड के हल्द्वानी में बुधवार सुबह तेज

बलरामपुर: बदहाल सड़कों से परेशान ग्रामीणों ने चलगली में शुरू किया धरना

रिपोर्टर: सुनील कुमार ठाकुरबलरामपुर जिले के चलगली-प्रतापपुर मुख्य मार्ग की जर्जर हालत

अनूपपुर: पेड़ों की बेरहमी से कटाई, राजस्व-वन विभाग की चुप्पी

इन दिनों अनूपपुर जिले के आंचलिक क्षेत्रों में सैकड़ों वर्ष पुराने फलदार

सिवनी के बागडोंगरी में डंपर ने ली युवक की जान, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

सिवनी/मध्यप्रदेश। रिपोर्ट: देवराज डेहरियासिवनी जिले के बागडोंगरी-दुरेंदा मार्ग पर एक और दर्दनाक